विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरएबीयू और एलएनएमयू को मिली ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलकूद की मेजबानी

Published: Thu, 23 Jul 2026 04:44 AM (IST)

Bihar University News: बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर और एलएनएमयू दरभंगा को सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Muzaffarpur News: अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने सत्र 2026-27 के लिए अपना आधिकारिक स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें बिहार के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों बीआरएबीयू (मुजफ्फरपुर) और एलएनएमयू (दरभंगा) को ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है।

अलग-अलग खेलों का आयोजन

जारी कैलेंडर के अनुसार, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ईस्ट जोन बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। वहीं, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) दरभंगा में ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

लगातार तीसरी बार मेजबानी

बीआरएबीयू के लिए यह लगातार तीसरा साल है जब उसे ईस्ट जोन प्रतियोगिता कराने का मौका मिला है। इससे पहले वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय ने महिला बास्केटबॉल और वर्ष 2025 में ईस्ट जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।

50 से अधिक यूनिवर्सिटी

स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने बताया कि कुलपति प्रो. डीसी राय के मार्गदर्शन में पिछले दो आयोजनों की सफलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी मिली है। इस स्पर्धा में पूर्वी क्षेत्र की 50 से अधिक यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे।

जल्द शुरू होंगी तैयारियां

प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही तैयारियां शुरू करेगा। खिलाड़ियों के ठहरने, खेल परिसर के रखरखाव और बुनियादी सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।