विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BRA Bihar University में एकेडमिक काउंसिल और परीक्षा बोर्ड की बैठक आज, नए कोर्स शुरू करने पर चलेगी चर्चा

By Ankit KumarEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 08 Nov 2023 06:45 AM (IST)

BRA Bihar University बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर में आज एकेडमिक काउंसिल और परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी। इसे लेकर तैयारियां ...और पढ़ें

BRA Bihar University में एकेडमिक काउंसिल और परीक्षा बोर्ड की बैठक आज
BRA Bihar University में एकेडमिक काउंसिल और परीक्षा बोर्ड की बैठक आज

HighLights

  1. दोपहर तीन बजे से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में एकेडमिक काउंसिल और शाम में होगी परीक्षा बोर्ड की बैठक
  2. 21 दिसंबर को होनी है सीनेट की बैठक, इससे पहले दो बार सिंडिकेट व अन्य निकायों की होनी है बैठक

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल और परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधन समिति की बैठक से स्वीकृत प्रस्तावों को एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी दिलाई जाएगी।

वहीं दो नए विभागों को शुरू करने व वोकेशनल कोर्स की स्वीकृति समेत अन्य एजेंडे होंगे। बैठक दोपहर तीन बजे से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सभागार में होगी। वहीं शाम में कुलपति के आवासीय कार्यालय पर परीक्षा बोर्ड की बैठक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. टीके डे ने बताया कि परीक्षा बोर्ड की बैठक में पेंडिंग परिणाम से लेकर अन्य मुद्दों को शामिल किया जाएगा।

परिणाम सुधार के लिए बनेगा आइटी सेल 

परिणाम में सुधार से लेकर परीक्षा फार्म के सत्यापन, डिग्री, प्रोविजनल व अन्य प्रमाणपत्रों के लिए प्राप्त होने वाले आवेदन की ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में आइटी सेल का गठन किया जाएगा। परीक्षा विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वर्तमान में पेंडिंग सुधार से लेकर अन्य कार्यों का रिकार्ड रखने में परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें- 'सत्ता की मलाई चखना चाहते हैं नीतीश...', जातिगत सर्वे पर Prashant Kishor का बड़ा बयान; 2024 को लेकर दी चेतावनी

नई शिक्षा नीति के तहत अब स्नातक में आठ परीक्षाएं होनी है। ऐसे में ऑफलाइन मोड में रिकार्ड रखना व ससमय परिणाम देने में कठिनाई होगी। ऑनलाइन ही सारी जानकारी रहेगी। इसको लेकर आइटी सेल के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने बताया कि पेंडिंग परिणाम से लेकर संबंधन समिति की बैठक से स्वीकृत मुद्दों को भी इसमें रखा जाएगा।

प्रबंधन विभाग को डिस्टेंस में ले जाने का हो सकता विरोध 

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कामर्स विभाग में मैनेजमेंट विभाग चलता है। पिछले वर्ष से ही इसे दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसको लेकर पिछले वर्ष भी जबरदस्त विरोध हुआ था। इस वर्ष भी ऐसा प्रस्ताव रखा जा सकता है। सदस्यों ने बताया कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव का भी मुद्दा तय कर गया बिहार का आर्थिक सर्वे, अन्य राज्यों में भी जोर पकड़ेगी मांग