विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीपीएससी टीआरई 4 में सितंबर 2026 CTET अपेयरिंग को झटका, निदेशालय ने स्थिति साफ की

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:36 AM (IST)

BPSC TRE 4 Update: बीपीएससी टीआरई-4 में सितंबर 2026 सीटेट अपेयरिंग अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग ...और पढ़ें

बीपीएससी टीआरई-4 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। फाइल फोटो

बीपीएससी टीआरई-4 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। फाइल फोटो

HighLights

  1. बीपीएससी टीआरई-4 में सीटेट अपेयरिंग को मौका नहीं।

  2. शिक्षा विभाग ने सितंबर 2026 सीटेट अभ्यर्थियों की पात्रता स्पष्ट की।

  3. हजारों सीटेट अभ्यर्थी टीआरई-4 आवेदन से वंचित होंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BPSC TRE 4 Update: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित की जा रही चतुर्थ चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सीटेट (CTET) के अपेयरिंग अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर पूरी स्थिति साफ कर दी है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सितंबर 2026 की सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टीआरई-4 में आवेदन का मौका देने का फिलहाल कोई प्रविधान नहीं है।

सहयोग पोर्टल पर दिया जवाब

उल्लेखनीय है कि बीपीएससी टीआरई-4 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। इसी बीच सहरसा के शुभम कुमार द्वारा राज्य सरकार के 'सहयोग पोर्टल' पर दर्ज कराए गए एक परिवाद के जवाब में शिक्षा विभाग ने यह आधिकारिक जानकारी साझा की है।

अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि सितंबर 2026 की सीटेट परीक्षा के परिणाम को आवेदन की अंतिम तिथि से जोड़कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने की छूट दी जाए।

विज्ञापन की शर्तें अनिवार्य

प्राथमिक शिक्षा के सहायक निदेशक ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि टीआरई-4 से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

जारी विज्ञापन में अपेयरिंग अभ्यर्थियों को शामिल करने का कोई दिशा-निर्देश शामिल नहीं है। विभाग के इस निर्णय के बाद सीटेट अभ्यर्थियों के बीच बना भ्रम पूरी तरह दूर हो गया है, क्योंकि अब केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जो विज्ञापन जारी होने की तिथि तक अपनी शैक्षणिक व शिक्षक पात्रता संबंधी योग्यता पूरी करते हैं।

कई अभ्यर्थी होंगे वंचित

विभागीय स्तर पर छूट देने से साफ इनकार किए जाने के बाद सितंबर 2026 की सीटेट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हजारों युवाओं को बड़ा झटका लगा है।

जो अभ्यर्थी वर्तमान में अनिवार्य पात्रता पूरी नहीं कर पा रहे हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के आवेदन से सीधे तौर पर वंचित हो जाएंगे।

हालांकि, तय योग्यता पूरी करने वाले अन्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बीपीएससी टीआरई-4 का शेड्यूल जारी! दिसंबर-जनवरी में होगी परीक्षा; डोमिसाइल पर सस्पेंस बरकरार