Move to Jagran APP

Muzaffarpur Flood News : बागमती में फिर से उफान, बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट का क्रम जारी

Muzaffarpur Flood News बागमती बूढ़ी गंडक और लखनदेई का जलस्तर खतरे के निशान के पार- सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 1.10 मीटर की गिरावट।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:34 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News : बागमती में फिर से उफान, बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट का क्रम जारी
Muzaffarpur Flood News : बागमती में फिर से उफान, बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में गिरावट का क्रम जारी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Muzaffarpur Flood News : जिले में एकबार फिर बागमती के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। हालांकि, बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार 12 वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। लखनदेई नदी भी खतरे के निशान के उपर बह रही है। जबकि, गंडक नदी स्थिर है। पिछले 24 घंटे में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में 0.12 सेमी और 12 दिनों में 1.10 मीटर की गिरावट हुई है। अब इसका जलस्तर खतरे के निशान से महज 28 सेमी अधिक रह गया है। सोमवार को सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 0.28 सेमी उपर 52.81 मीटर दर्ज किया गया। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में कमी के साथ ही शहर पर छाए खतरे के बादलकम होने लगे है।

loksabha election banner

दलौल घाट में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में हल्की गिरावट

उधर, मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में हल्की गिरावट आई है। बावजूद इसके यह नदी खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.90 मीटर उपर बह रही है। यहां का जलस्तर 50.15 मीटर दर्ज किया गया है। इसके चलते सकरा और मुरौल के इलाकों में अभी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। उधर, कटौझा में बागमती नदी में उफान आ गया है। यहां जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि हुई है। सोमवार को जलस्तर 54.80 से बढ़कर 55.20 मीटर दर्ज किया गया है। यहां बागमती खतरे के निशान से 1.47 मीटर उपर बह रही है। बेनीबाद में बागमती नदी के जलस्तर में 0.3 सेमी की मामली गिरावट आई है। यह नदी खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.84 सेमी उपर बह रही है। यहां का जलस्तर 49.52 मीटर दर्ज किया गया है। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.76 मीटर पर स्थिर है। अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.20 मीटर नीचे बह रही है। इसका जलस्तर 58.42 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी खतरे के निशान 50.25 मीटर से 1.28 मीटर नीचे बह रही है। यहां 10 सेमी वृद्धि के साथ जलस्तर 48.70 मीटर दर्ज किया गया है। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.24 मीटर उपर बह रही है। यहां का जलस्तर 43.24 मीटर दर्ज किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.