विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: DJ बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस को पीटा, इलाके में तनाव

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 12 Aug 2019 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:12 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में डीजे बजाने को लेकर उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने पीटा। इलाके में तनाव व्याप्त है।

बिहार: DJ बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस को पीटा, इलाके में तनाव
बिहार: DJ बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस को पीटा, इलाके में तनाव

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले के कांटी थाना क्षेत्र में सोमवार को डीजे बजाने से रोकने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। बाइक और साइकिल फूंक दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस कैंप कर रही। 

कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर चकमुरमुर में सुबह करीब नौ बजे डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पत्थरबाजी होने लगी। सूचना पर डीएम और एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने।

गुस्साए लोगों ने बाइक और साइकिल फूंक दी। पत्थरबाजी में कांटी थाने के सब इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस काे लाठीचार्ज करना पड़ा। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस ने तीन लोगाें को हिरासत में लिया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप