Move to Jagran APP

घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां, दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

सांसद के नेतृत्व में गरीबनाथ मंडल क्षेत्र में चलाया मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान, प्रत्येक दिन किसी न किसी विधानसभा में कार्यक्रम का होगा आयोजन।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 02:48 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 03:10 PM (IST)
घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां, दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जारी रखा। सांसद अजय निषाद के नेतृत्व में 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान नगर विधानसभा के गरीबनाथ मंडल के कल्याणी शक्ति केंद्र में चला।

loksabha election banner

   सांसद के साथ कार्यकर्ताओं की टोली ने अंडीगोला से परती टोला, गरीबस्थान रोड, दुर्गा स्थान, गांधी पुस्तकालय होते हुए गोल बांध रोड तक अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर पार्टी का झंडा, पोस्टर, स्टीकर, पंपलेट आदि बांटे। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। 

    सांसद ने कहा कि कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा। प्रत्येक दिन मुजफ्फरपुर लोकसभा में आने वाले किसी न किसी विधानसभा में उनकी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्रवंशी, जिला मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ कुमार, गरीबनाथ मंडल अध्यक्ष प्रणव भुषण मोनी, अखिलेश जायसवाल, नन्हे सिंह, पवन दुबे, राकेश तिवारी, प्रवीण सिंह, महेश महतो उर्फ लोहा सिंह, जितेंद्र मुन्ना, मुकेश पासवान आदि शामिल थे। प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से कर सकते अपने मन की बात

अगर आपके मन में देशहित से जुड़ी कोई योजना है तो आप इसे सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। इसके लिए 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसूरत राय ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि जनता अपने मन की बात सीधे प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से कर सकती हैं।

   वे सुझावों को पत्र से भेज सकते हैं। इसके लिए जिले के 11 विधानसभा क्षेत्र मेें सुझाव पेटी व पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। नगर विधानसभा में पांच सुझाव पेटी नगर के प्रमुख चौक-चौराहे पर लगाई जाएगी। प्रत्येक सप्ताह इसे बदल दिया जाएगा। प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह ने अधिक से अधिक सुझाव भेजने की अपील की।

   कार्यक्रम में वैशाली लोकसभा पालक अशोक कुमार शर्मा, अर्जुन राम, जिला महामंत्री अरविंद सिंह, मनोज तिवारी, मुकेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक झा, रंजना श्रीवास्तव, जिला मंत्री राकेश यादव, धमेंद्र साहू, हरिकिशोर बैठा, निर्मला साहू, रूबी सिंह, जिला प्रवक्ता अजित कुमार, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा सिंह, मनोज नेता, आंनद सिंह राठौड़ आदि शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.