Citizenship Amendment Act : बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, किसी भी हाल में घुसपैठियों को देश में नहीं रहने देंगे
Citizenship Amendment Act बोले कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी कर रही अफवाह की राजनीति। नागरिक संशोधन कानून से पहले कल्याणकारी योजनाओं को लागू होने को विपक्षी दल पचा पा रहे।
मधुबनी / दरभंगा, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि देश में घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर रहने नहीं देंगे। विश्व के किसी कोने में रहने वाले भारतीयों के हित के लिए मोदी सरकार सबसे आगे रही है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस व वामपंथी पाॢटयां अफवाह की राजनीति कर रही हैं। वे बुधवार को मधुबनी और दरभंगा जिले के दौरे पर थे।
मधुबनी में कहा कि आजादी के बाद पाकिस्तान में साढ़े तीन हजार मंदिर थे। अब इसकी संख्या मात्र 70 रह गई है। भारत में नए-नए धार्मिक स्थलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। दूसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का सबसे अधिक दर्द विपक्ष को हो रहा है। नागरिक संशोधन कानून से पहले देश के गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को लागू होने को विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने भाजपाइयों से नागरिक संशोधन कानून की समुचित जानकारी से लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया।
उधर, दरभंगा में कहा कि विपक्ष भाईचारा बिगाडऩे का काम कर रहा है। चर्चित गायक अदनान सामी सहित सैकड़ों प्रताडि़त लोगों को भारत की नागरिकता मोदी सरकार ने दी है। अफगानिस्तान, इथोपिया सहित अन्य देशों से प्रताडि़त कर भगाए गए हजारों शरणर्थियों को भारत ने पनाह दी। राम मंदिर, अनुच्छेद 370 सहित अन्य मुद्दों के हल होने से विपक्ष के पास कुछ नहीं बचा है। इसलिए धर्म के नाम पर एक-दूसरे को लड़ा रहा है।