Move to Jagran APP

बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, जिनकी जड़ें हिंदुस्तान से जुड़ीं हैं उनको शरण देना जरूरी

बिहार में एनडीए अटूट विपक्ष में घटियापन की चल रही प्रतियोगिता। कहा 5 से 15 जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून की देंगे जानकारी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 02:17 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 02:17 PM (IST)
बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, जिनकी जड़ें हिंदुस्तान से जुड़ीं हैं उनको शरण देना जरूरी

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि देश के बाहर रहनेवाले वैसे लोग जिनकी जड़ें हिंदुस्तान से जुड़ीं हैं अगर वे प्रताडि़त हो रहे हैं तो भारत उनको शरण देने की जिम्मेदारी उठाएगा। नागरिकता संशोधन कानून इसी प्रकार के लोगों के लिए है। यह कानून देश में रहनेवाले नागरिकों के लिए नहीं है।

loksabha election banner

पार्टी कार्यकर्ता देश के तीन करोड़ घरों में जाकर इस कानून के बारे में लोगों को बताएंगे। पांच से पंद्रह जनवरी तक इस अभियान को चलाया जाएगा। बेतिया में वे खुद इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। मोतिहारी में कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार कार्यक्रम प्रारंभ करेंगे। कहा कि इस कार्यक्रम में पांच प्रमुख ङ्क्षबदुओं पर फोकस किया जाएगा।

घर-घर संपर्क, लोगों से संवाद स्थापित करना, सोशल साइट पर पीएम आई सपोर्ट अभियान के अलावा विभिन्न शहरों में सेमिनार व बड़ी सभा का आयोजन कर लोगों को इस कानून के बारे में बताया जाएगा। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पूर्व पाक, बंगलादेश से प्रताडि़त होकर आनेवाले लोगों को नागरिकता दी जाएगी।

देश में विपक्षी पार्टियां दुष्प्रचार करने के लिए घटियापन की प्रतियोगिता कर रही हैं। वे इस क्षेत्र में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। लेकिन इन सब बातों से कुछ होने वाला नहीं है। पीएम मोदी का यह फैसला कही से भी यहां रहने वाले लोगों को नुकसान देने वाला नहीं है। इस कारण पार्टी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने एक बार और साफ किया कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। पाक में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। वे जान बचाकर अगर भारत आ रहे हैं तो उन्हें शरण देना हमारा धर्म है। बिहार में जदयू के संबंधों पर कहा कि एनडीए का गठबंधन अटूट है। विधानसभा चुनाव में एनडीए तीन चौथाई से फिर से सरकार बनाएगी। मौके पर कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सङ्क्षचद्र प्रसाद ङ्क्षसह, श्यामबाबू यादव, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, चंद्रकिशोर मिश्रा, मोहिबुल हक समेत कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.