Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण से भारत होगा शक्तिशाली : निषाद

भाजपा शासित असम और उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी के बीच सांसद अजय निषाद ने इसे पूरे देश में लागू करने की वकालत की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 01:39 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 01:39 AM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण से भारत 
होगा शक्तिशाली : निषाद
जनसंख्या नियंत्रण से भारत होगा शक्तिशाली : निषाद

मुजफ्फरपुर : भाजपा शासित असम और उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी के बीच सांसद अजय निषाद ने इसे पूरे देश में लागू करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि एनडीए या गैर एनडीए सरकार हो, सभी को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त कानून बनाना चाहिए तभी भारत शक्तिशाली बनेगा। सरकार एक करोड़ लोगों को आवास योजना के तहत घर देने की योजना बनाती है, मगर यह अगले साल कम पड़ जाती है। सरकार के पास खर्च करने के साधन सीमित है। अगर हम आज नहीं चेतेंगे तो सड़क पर सोना पड़ेगा। सड़कें आठ लेन तक आ गई हैं, लेकिन जबतक जनसंख्या नियंत्रण पर हम ध्यान नही देंगे स्थिति और भयावह हो जाएगी।

loksabha election banner

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिस तरह दो से अधिक संतान वाले लोग चुनाव नही लड़ सकते। उसी प्रकार से अगले पंचायत चुनाव में भी यह नियम लागू हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने इस दिशा में निर्णय लेने का अनुरोध किया। यह भी आग्रह किया कि राज्य सरकार दो से अधिक संतान नहीं होने को लेकर जागरूकता अभियान चलाए। दो संतान के बाद दंपती को परिवार नियोजन के लिए सरकार प्रोत्साहित करे। इसके लिए प्रोत्साहन राशि भी दे।

सभी धर्म के लोग देश के विकास में निभाएं अपनी भूमिका

सांसद ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी धर्मों के लिए संविधान समान है। इसलिए अगर हम राष्ट्र और राज्य का विकास चाहते हैं तो सभी धर्म के लोगों को जनसंख्या नियंत्रण मे अपनी भूमिका निभानी होगी। भारत में सभी धर्मों के लोगों को सम्मान दिया जाता है। वहीं, अमेरिका में एक धर्म विशेष के मानने वालों के कपड़े उतरवाकर चेक किया जाता है। चीन में भी कई तरह की पाबंदी है। भारत में सभी धर्म का सम्मान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.