भारी बहुमत से बनेगी केंद्र में भाजपा सरकार
भाजपा इसबार भी भारी बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। गाव की महिलाएं आज इ'जत के साथ रह रहीं हैं। आज हर घर में बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन एवं सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मुजफ्फरपुर। भाजपा इसबार भी भारी बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। गाव की महिलाएं आज इज्जत के साथ रह रहीं हैं। आज हर घर में बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन एवं सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष व औराई के पूर्व विधायक रामसूरत राय ने माधोपुर में औराई दक्षिणी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कहीं। मुजफ्फरपुर लोकसभा के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों मजदूरों छात्र-छात्राओं के साथ ही हर वर्ग के विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर- घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की, धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री मंडल प्रभारी आदर्श कुमार ने किया। मौके पर महामंत्री मनोज तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, महामंत्री कृषबल्लभ कुमार, मनोज मिश्रा, भुवनेश्वर सिंह, विनय राय, जगत नारायण ठाकुर, लालबाबू राय ,रघुनंदन मिश्रा, सुरेश सिंह, संदीप मंडल, राहुल कुमार, गौरी शकर सिंह थे। इधर, भाजपा औराई उत्तरी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष शोभेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में चहुंटा में मुखिया धीरज कुमार के आवास पर हुई। प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में विस्तारक चंदेश्वर लालदेव, महामंत्री कन्हैया शाही, चित्तरंजन कुमार, अश्रि्वनी कुमार, नरेंद्र शाही, विरेंद्र मोहबिया, जयचरन सहनी, समरेंद्र झा, मनोज शाही, राजीव कुमार, उमेश साह, हरिओम कुमार सहित सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।