Move to Jagran APP

Citizenship Amendment Act के समर्थन में बाइक रैली, उकसावे में आने की जगह कानून को समझने पर बल

नागरिक मंच की ओर से बाइक रैली निकली है। ओरियंट क्लब से शुरू होकर रैली मोतीझील की तरफ बढ़ रही है। रैली का नेतृत्व कर रहे राजन भारद्वाज ने बताया है कि नागरिकता कानून देशहित में है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 01:31 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 01:31 PM (IST)
Citizenship Amendment Act के समर्थन में बाइक रैली, उकसावे में आने की जगह कानून को समझने पर बल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Citizenship Amendment Act के पक्ष में मुजफ्फरपुर नागरिक मंच की ओर से रविवार को राजन भारद्वाज के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। ओरियंट  क्लब से निकली रैली शहर भ्रमण करते हुए बैरिया गोलंबर पर जाकर ठहरी। यहां रैली को संबोधित करते हुए राजन भारद्वाज ने कहा कि घुसपैठिए और विपक्षी दल साठ-गांठ कर पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में जगह-जगह हिंसा फैला रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने आम लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि यह कानून देश हित में है। अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय नहीं होता तो तो इस कानून की जरूरत नहीं होती। आज आम जनता को जागरूक होने की जरूरत है। वे किसी भी नेता के गुमराह करने पर सड़क पर नहीं उतरें, बल्कि पहले कानून के बारे में सही जानकारी लें। उसके बाद कोई कदम उठाएं।  

 रैली में शामिल लोग भारत माता की जय तथा नागरिकता संशोधन कानून देश हित में, के नारे लगा रहे थे। मौके पर राजा साहब, योगी अभिषेक राज, अभिषेक पाठक, विशाल राज, चुन्नू सिंह, योगेश कुमार टिंकू, विकास गुप्ता, नितिन, संजीव झा, शुभम सहनी, सोहन, चंदन गुप्ता, प्रवीण सिंह, महेश मारवाड़ी सहित अन्य मौजूद थे। 

गुमराह करने वालों में भरें देशभक्ति 

संस्कृति उत्थान परिषद की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक देश हित में है। इसकी वास्तविकता को आम लोगों को बताना समाज का दायित्व है। देश को जो लोग गुमराह कर रहे उनके मन में देश भक्ति जगाने की जरूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.