विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 22 October: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम, सुबह और शाम हल्की ठंड

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:51 PM (IST)

Muzaffarpur Weather: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है, सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप ...और पढ़ें

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई। (AI Generated Image)

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई। (AI Generated Image)

HighLights

  1. सुबह-शाम हल्की ठंड, दिन में खिली धूप।

  2. अगले सात दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

  3. रबी फसलों की तैयारी के लिए अनुकूल मौसम।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Forecast October 22: मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

हालांकि, दिन में खिली धूप रहने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।

तापमान में गिरावट दर्ज

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। इस दौरान पछिया हवा की औसत गति 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई और पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

रबी फसलों के लिए अनुकूल

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि मौसम में आया यह बदलाव रबी फसलों की तैयारी के लिए बेहद अनुकूल है। दिन में धूप खिलने और बारिश न होने से किसानों को खेतों की जुताई और बुआई की तैयारी करने में काफी सुविधा होगी।

उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें। जिन क्षेत्रों में धान की फसल तैयार हो चुकी है, वहां किसान कटाई का कार्य पूरा कर लें।

सात दिनों तक शुष्क मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार समेत राज्य के सभी क्षेत्रों में अगले सात दिनों (यानी 21 से 27 अक्टूबर तक) मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

कोई चेतावनी जारी नहीं

किसानों और आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए बिहार के किसी भी जिले में बारिश या किसी अन्य प्रतिकूल मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम सामान्य और शुष्क रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में 22 अक्टूबर से पूरे हफ्ते शुष्क रहेगा मौसम, विभाग ने जारी नहीं की कोई चेतावनी