विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वासभूमि के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, बिहारभूमि पोर्टल पर आनलाइन करें आवेदन

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM (IST)

Bihar Vasbhumi Online Application: बिहार में वासभूमि के लिए अब भूमिहीन परिवार 'बिहारभूमि' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, ...और पढ़ें

पंचायत सरकार भवनों में चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पंचायत सरकार भवनों में चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

HighLights

  1. वासभूमि के लिए 'बिहारभूमि' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू।

  2. पंचायत भवनों में विशेष शिविरों में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

  3. बिचौलियों से सावधान रहें, शिकायत पर होगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Abhiyan Basera Bihar Govt: बिहार में 'अभियान बसेरा' के तहत वासभूमि के लिए आवेदन करने वाले भूमिहीन परिवारों को अब पटना के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए 'बिहारभूमि' पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू कर दी है।

पंचायत भवनों में लगेंगे शिविर

ऑनलाइन सुविधा के साथ ही पंचायत स्तर पर भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पंचायत सरकार भवनों में चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक लाभार्थी इन शिविरों या सीधे अंचल कार्यालय में भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

रसीद देना अनिवार्य किया गया

विभाग ने सभी अंचलाधिकारियों (CO) की जवाबदेही तय करते हुए रसीद देना अनिवार्य कर दिया है। आवेदन जमा करने में किसी भी तरह की आनाकानी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिचौलियों से सावधान रहने की अपील

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने आमजन से अपील की है कि वे किसी बिचौलिए के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति गुमराह करने या पैसे मांगने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें, उस पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सत्यापन के बाद होगा आवंटन

सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर भूमिहीन परिवारों को बसाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों का अंचल स्तर पर सत्यापन कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके आधार पर पात्र परिवारों को भूमि आवंटित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार में तीन डिसमिल जमीन के किए करें घर बैठे आवेदन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने शुरू की सुविधा