विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी सौगात, रात 11 बजे तक होगी पढ़ाई, अब दिन में क्लास, रात में लाइब्रेरी

By Prashant KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:29 PM (IST)

बिहार के विश्वविद्यालयों में अब छात्रों के लिए लाइब्रेरी रात 11 बजे तक खुली रहेंगी, जिससे उन्हें दिन में पढ़ाई ...और पढ़ें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट सैयद अता हसनैन पहुंचे मुजफ्फरपुर। जागरण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट सैयद अता हसनैन पहुंचे मुजफ्फरपुर। जागरण

HighLights

  1. विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी अब रात 11 बजे तक खुलेंगी।

  2. छात्र दिन में क्लास, रात में शोध कार्य कर सकेंगे।

  3. छात्राओं को पीएचडी फेलोशिप और आर्थिक सहायता मिलेगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कॉलेज की पढ़ाई दिन में और रिसर्च की तैयारी रात में। अब उच्च शिक्षा हासिल करने वाले बिहार के विद्यार्थियों के लिए देर रात तक पढ़ाई का रास्ता खुलने जा रहा है।

विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी रात 11 बजे तक खोलने की तैयारी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए लोकभवन की ओर से यह पहल की जा रही है। इसके लिए लाइब्रेरियन की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है।

रात में भी रिसर्च कर सकेंगे विद्यार्थी

राज्यपाल ने कहा कि आज कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक के विद्यार्थी लाइब्रेरी को अधिक समय तक खोलने की मांग कर रहे हैं। दिन में विद्यार्थी अपनी नियमित कक्षाओं में पढ़ाई करें और रात में रिसर्च या अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकें, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है। इससे शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

विकसित भारत का रास्ता बिहार से होकर गुजरेगा

राज्यपाल डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज में वातानुकूलित सभागार और अतिथि गृह के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का रास्ता बिहार से होकर गुजरेगा। इसके लिए राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और सुधार की जरूरत है। शिक्षा संस्थानों को विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार सुविधाएं विकसित करनी होंगी।

हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हर प्रखंड में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई है। सरकार छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास कर रही है।

छात्राओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पीएचडी फेलोशिप योजना के तहत प्रतिवर्ष एक हजार छात्राओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री बिहार की बेटी इनोवेशन चैलेंज योजना के तहत प्रतिवर्ष 2100 छात्राओं को 50 हजार से दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

कॉलेज में हुआ स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की। कॉलेज की सचिव डा. सीमा शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।