विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर से पुणे, मुंबई और अहमदाबाद का सफर होगा आसान, पूजा में स्पेशल ट्रेनों की सौगात

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:04 PM (IST)

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर से त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।

  2. पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, राजस्थान, कोटा के लिए विकल्प उपलब्ध।

  3. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। पूजा की छुट्टियां मिलते ही घर लौटने की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन ट्रेनों में सीट मिलना बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की राह खोली है।

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, राजस्थान और कोटा जाने वाले यात्रियों के लिए कई विकल्प मिलेंगे।

पुणे जाने वालों को मिली सीधी ट्रेन

मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर के लिए 05589/05590 स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकल्प है। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार शाम 7:20 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 11:40 बजे हडपसर पहुंचेगी।

वापसी में हडपसर से प्रत्येक गुरुवार दोपहर तीन बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसका परिचालन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक और वापसी में 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक होगा।

मुंबई के लिए भी बढ़े विकल्प

मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रक्सौल-लोकमान्य तिलक, सहरसा-लोकमान्य तिलक और लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेनें उपयोगी रहेंगी। इससे पूजा के समय नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

अहमदाबाद के लिए भी स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल भी मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को खुलकर ट्रेन तीसरे दिन सुबह सात बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से प्रत्येक सोमवार को रवाना होकर अगले दिन शाम 4:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

राजस्थान जाने वालों को भी राहत

श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। इसके अलावा मदार-पटना, भगत की कोठी-दानापुर और वलसाड-दानापुर स्पेशल से राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

कोटा जाने वालों के लिए भी ट्रेन

सोगरिया-दानापुर स्पेशल से कोटा क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इन ट्रेनों से बढ़ेगा विकल्प

  • मुजफ्फरपुर-हडपसर : प्रत्येक मंगलवार
  • रक्सौल-लोकमान्य तिलक : प्रत्येक मंगलवार
  • सहरसा-लोकमान्य तिलक : प्रत्येक शुक्रवार
  • अहमदाबाद-दरभंगा : प्रत्येक शुक्रवार
  • श्रीगंगानगर-समस्तीपुर : प्रत्येक रविवार
  • लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर : प्रत्येक मंगलवार

पूजा स्पेशल ट्रेनों की सूची

  • 01043/01044 लोकमान्य तिलक–समस्तीपुर
  • 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।
  • 01143/01144 लोकमान्य तिलक–दानापुर
  • 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक। वापसी 11 अक्टूबर से 23 नवंबर तक।
  • 05557/05558 रक्सौल–लोकमान्य तिलक
  • प्रत्येक मंगलवार/गुरुवार।
  • 05585/05586 सहरसा–लोकमान्य तिलक
  • प्रत्येक शुक्रवार/रविवार।
  • 01449/01450 पुणे–दानापुर
  • 30 नवंबर तक। वापसी 2 दिसंबर तक।
  • 05589/05590 मुजफ्फरपुर–हडपसर
  • प्रत्येक मंगलवार/गुरुवार।
  • 04731/04732 श्रीगंगानगर–समस्तीपुर
  • प्रत्येक रविवार/मंगलवार।
  • 09465/09466 अहमदाबाद–दरभंगा
  • प्रत्येक शुक्रवार/सोमवार।
  • 09025/09026 वलसाड–दानापुर
  • प्रत्येक सोमवार/मंगलवार।
  • 09601/09602 मदार–पटना
  • प्रत्येक गुरुवार/शुक्रवार।
  • 04813/04814 भगत की कोठी–दानापुर
  • प्रत्येक बुधवार/गुरुवार।
  • 09823/09824 सोगरिया–दानापुर
  • प्रत्येक शनिवार/सोमवार।

यह भी पढ़ें- लहेरियासराय में जोगबनी दानापुर इंटरसिटी का ठहराव, पटना और सीमांचल से सीधा जुड़ाव