विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लहेरियासराय में जोगबनी दानापुर इंटरसिटी का ठहराव, पटना और सीमांचल से सीधा जुड़ाव

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM (IST)

Seemanchal To Patna Train Route: लहेरियासराय स्टेशन पर जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सोमवार से शुरू हो गया, जिसका उद्घाटन ...और पढ़ें

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद गोपालीज ठाकुर व धर्मशीला गुप्ता ( सौ. सांसद के निजी सचिव)

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद गोपालीज ठाकुर व धर्मशीला गुप्ता ( सौ. सांसद के निजी सचिव)

HighLights

  1. लहेरियासराय स्टेशन पर जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू।

  2. सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर और डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।

  3. दरभंगा का पटना और सीमांचल से सीधा जुड़ाव हुआ।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Laheriasarai Stoppage Jogbani Danapur Express: कमिश्नरी मुख्यालय लहेरियासराय स्टेशन पर सोमवार को जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया।

सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर और सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

पटना और सीमांचल से जुड़ाव

सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि इस ठहराव से दरभंगा के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों का पटना और सीमांचल से सीधा जुड़ाव हो गया है। इससे दैनिक यात्रियों, व्यवसायियों और आम जनता के समय तथा संसाधनों की बचत होगी।

रेल मंत्री से की थी मांग

स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे बोर्ड की बैठकों में इस विषय को उठाया था। सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लहेरियासराय, दरभंगा और सकरी स्टेशनों के कायाकल्प का जिक्र भी किया।

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन जोगबनी से दानापुर के बीच फारबिसगंज, नरपतगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है।

क्षेत्र के विकास की सराहना

राज्यसभा सदस्य डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने इस पहल को ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए सांसद के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव