विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muzaffarpur News: मुशहरी के नए प्रभारी सीओ ने संभाली कमान, लंबित आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:40 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के मुशहरी अंचल में कांटी के सीओ मुकेश कुमार ने प्रभारी अंचलाधिकारी का पदभार संभाला। उनके आने से लंबित ...और पढ़ें

सीओ मुकेश कुमार ने मुशहरी के प्रभारी अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया

सीओ मुकेश कुमार ने मुशहरी के प्रभारी अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया

HighLights

  1. मुकेश कुमार ने मुशहरी अंचल के प्रभारी सीओ का पदभार संभाला।

  2. लंबित राजस्व और आरटीपीएस आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता।

  3. पूर्व सीओ के निलंबन के बाद कामकाज प्रभावित था।

संवाद सहयोगी, मुशहरी (मुजफ्फरपुर)। बिहार के मुजफ्फरपुर में मुशहरी अंचल के तत्कालीन सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला के निलंबन के बाद शुक्रवार को कांटी अंचल के सीओ मुकेश कुमार ने मुशहरी के प्रभारी अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में उन्हें मुशहरी अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने से लंबे समय से लंबित राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जगी है।

कर्मियों के साथ की कार्यों की समीक्षा

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी सीओ मुकेश कुमार ने अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों को बुलाकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अंचल में पदस्थापित अमीन से भी मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली। साथ ही राजस्व और आरटीपीएस से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

लंबित आवेदनों का होगा निष्पादन

प्रभारी सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में पूर्व से लंबित आरटीपीएस आवेदनों का निष्पादन उनकी प्राथमिकता है। डोंगल चालू कर कुछ आवेदनों का निष्पादन किया गया है। शेष लंबित आवेदनों का भी जल्द निष्पादन कराने का प्रयास किया जाएगा।

सीओ के निलंबन से प्रभावित था कामकाज

गौरतलब है कि मुशहरी अंचल के तत्कालीन सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला के निलंबन के बाद कार्यालय के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार की ओर से चलाया जा रहा राजस्व महाअभियान भी प्रभावित हो रहा था। ऐसे में नए प्रभारी सीओ के आने से लंबित मामलों के निपटारे की उम्मीद बढ़ी है।

फर्जी दस्तावेज पर दाखिल-खारिज का मामला

शहबाजपुर में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी की जमीन का फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज करने के मामले में तत्कालीन सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला और आरओ करण करुण को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद अंचल कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ा था।

अब नए प्रभारी सीओ के पदभार संभालने से आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों और लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बेतिया राज की जमीन पर कैसे कायम हुई फर्जी जमाबंदी, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण