Muzaffarpur : मरने से पहले बेगूसराय की महिला ने सहेली से चैट में लिखा था, मार न दिया तो फिर कहना....
मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक स्थित होटल में बेगूसराय की निगम कुमारी की मौत के मामले में नई बातें सामने आई ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर होटल में बेगूसराय की निगम कुमारी की मौत।
मौत से पहले सहेली से व्हाट्सएप पर की थी चैटिंग।
चैट में लिखा था, "मार न दिया तो फिर कहना"।
संवाद सहयोगी, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। गोबरसही चौक स्थित होटल में फंदे से लटकी मिली बेगूसराय की निगम कुमारी की मौत मामले में जांच में कुछ नई बातें सामने आई हैं। शोसल मीडिया को खंगालने से यह पता चला कि निगम कुमारी ने मौत से पहले एक सहेली से वाट्सएप पर चैटिंग की थी।
इसमें कई तरह की बातें लिखी थीं। इसमें एक दूसरे व्यक्ति से शादी का तस्वीर भी भेजी। साथ ही दूसरे से पैसे के लेन-देन का भी स्क्रीनशाट शेयर की है। एक चैट में मार न दिया तो फिर कहना लिखा... है।
पति अलग रह रही थी महिला
जांच में पुलिस को पता चला कि 2022 से पति वह अलग रह रही थी। नोएडा की एक रियल एस्टेट कंसल्टेंट कंपनी के लिए गुजरात में नौकरी कर रही थी। पति से अलग रहने के दौरान परिवार के एक बड़े सदस्य से संपर्क बना रहा। इन सभी बातों की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस उसके फेसबुक एकाउंट को खंगाल रही है।
मोबाइल के काल डिटेल से गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
महिला के मोबाइल के काल डिटेल का भी अवलोकन कर गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि महिला डिप्रेशन के इलाज के लिए मुजफ्फरपुर आती रहती थी। सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। स्वजन की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच कर इसकी गुत्थी सुलझाई जाएगी।
