विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश कुमार को किस बड़े नेता ने दिया था शाप...केंद्रीय मंत्री ने एक बड़े राज पर से हटाया पर्दा

By Amrendra TiwariEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 30 Nov 2022 03:25 PM (IST)

Bihar Politics कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार पर हमले ...और पढ़ें

सीएम नीतीश पर समाजवादियों के अपमान का आरोप लगाया। फाइल फोटो
सीएम नीतीश पर समाजवादियों के अपमान का आरोप लगाया। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, [अमरेंद्र तिवारी]। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जन चौपाल लगाई। चंद्रहटी में जनता को संबोधित करते हुए गिरिराज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किए गए उपकार को नहीं मानते हैं। वरीय समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस के साथ उन्होंने बुरा बर्ताव किया था। उनके दिए गए शाप का ही परिणाम है कि सीएम नीतीश कुमार आज इस हालत में पहुंच गए हैं। जनता ने उनको हराने का संकल्प ले लिया है। कहा- नीतीश राज में घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। इससे अपराध बढ़ रहा है। गरीब लोगों की मौत हो रही है। इसका भी शाप भी नीतीश कुमार को नाश कर रहा है।

ओवैसी जिन्ना के बीज को बढ़ा रहे

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव की ओर से ओवैसी को भाजपा की बी टीम कहने पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा की कोई भी टीम नहीं है। ओवैसी भारत में जिन्ना के बीज को फैलाना चाह रहे हैं। वे समाज में नफरत की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा देश को एकजुट कर सबके हित की बात करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर समाज व हर वर्ग का विकास हो रहा है। साथ सबका, सबका विकास और सबका विश्वास इसका मूल मंत्र है। भाजपा किसी भी खास समाज व वर्ग को लेकर नहीं बल्कि सभी वर्ग को लेकर चल रही है। सभी वर्ग के लोगों का भी अपार समर्थन भाजपा को है।

श्रद्धा हत्याकांड पर कांग्रेस-केजरीवाल चुप क्यों

उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा का मिलन स्वार्थ का गठबंधन है। जनता बहुत ही समझदार है। सर्वे करके देख लीजिए, जनता ने मिजाज बना लिया है कि इस बार वोट सीधे-सीधे भाजपा को देना है। भाजपा ही महागठबंधन को पराजित कर सकती है।‌ गुजरात चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि गुजरात में विपक्षी पार्टियां एक‌ अंक भी पार नहीं करेंगीं। श्रद्धा हत्याकांड पर कहा कि केजरीवाल व कांग्रेस चुप क्यों है? ये लोग उसी समय बोलते हैं जब कोर्ट कोई निर्णयलेता है। जो लोग आज देश में नफरत फैला रहे हैं वहीं सेक्युलर होने का दावा करते हैं। चुनावी जनसंपर्क में भाजपा नेता राजेश वर्मा, देवांशु किशोर हरिमोहन चौधरी सहित कई अन्य शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।