तिरहुत स्नातक MLC वंशीधर ब्रजवासी भाजपा में शामिल, जदयू-राजद को दिया झटका
Vanshidhar Brajwasi Joins BJP: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार एमएलसी बने वंशीधर ब्रजवासी अब भारतीय जनता पार्टी ...और पढ़ें
-1793454736896_m.webp)
वंशीधर ब्रजवासी।
HighLights
वंशीधर ब्रजवासी लगातार दूसरी बार एमएलसी बने।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा में शामिल।
जदयू समर्थित उम्मीदवार अभिषेक झा को हराया।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur MLC Vanshidhar Brajwasi: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार एमएलसी बने वंशीधर ब्रजवासी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
उनके इस राजनीतिक कदम से विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्ताधारी खेमे में भी बड़ी हलचल पैदा हो गई है। एक दिन पहले ही जदयू समर्थित प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान अभिमन्यु वध जैसी स्थिति बनाए जाने का मुद्दा उठाया था।
शिक्षामित्र से राजनीति
शिक्षामित्र से एमएलसी बनने तक का वंशीधर ब्रजवासी का सफर काफी संघर्षपूर्ण और चर्चा में रहा है। शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक से शिक्षकों के अधिकारों को लेकर सीधे पंगा लेने के बाद वे सुर्खियों में आए थे। उस दौरान उन्हें निलंबित भी किया गया था, लेकिन उनके जुझारू तेवर में कभी कोई कमी नहीं आई।
तुक्का नहीं जीत
वर्ष 2024 के चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी की निर्दलीय जीत को विरोधियों ने महज एक तुक्का बताया था। लेकिन इस बार फिर से मुख्य राजनीतिक दलों के भारी दबाव के बीच 9147 वोटों से बड़ी जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी जमीनी ताकत साबित कर दी है।
उन्होंने जदयू समर्थित उम्मीदवार अभिषेक झा को शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी।
वोटों का गणित
11 राउंड तक चली मतगणना में वंशीधर ब्रजवासी को कुल 31,882 वोट प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू समर्थित अभिषेक झा 22,685 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। राजद की डा. रश्मि विनायक गौतम 15,606 वोटों के साथ तीसरे और जनसुराज समर्थित डा. विमोहन मात्र 2,380 वोट पाकर चौथे स्थान पर सिमट गए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।