विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार विधान परिषद के सभापति पर दबाव बनाकर सीएम नीतीश करा रहे यह काम...भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

By Prem Shankar MishraEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 23 Nov 2022 01:36 PM (IST)

Bihar Politics भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ...और पढ़ें

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। फाइल फोटो
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयाेग का भाजपा ने आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने का भी आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पहली बार देखने का मिल रहा कि विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सत्ताधारी दल के उम्मीदवार के लिए घूमकर वोट मांग रहे हैं। जनतंत्र और बिहार के लिए इससे दुखद बात और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, यह सही है कि विधानसभा अध्यक्ष या विधान परिषद के सभापति किसी दल के होते हैं, मगर पद पर आसीन होने के बाद वे गैर राजनैतिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा, सभापित की मैं व्यक्तिगत तौर पर इज्जत करता हूं। वे सुझले हुए व्यक्ति हैं, मगर नीतीश कुमार के दबाव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के पदाधिकारी टोला सेवक, विकास मित्र जैसे संविदा कर्मियों पर जदयू के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने और डलवाने का दबाव बना रहे हैं। इन संविदा कर्मियों की नौकरी स्थाई करने के बदले दबाव डाला जा रहा है। उक्त दोनों बातों की सूचना और शिकायत निर्वाचन आयोग से भाजपा करने जा रही है।

चूकी पार्टी और चूके विधायक से जनता त्रस्त

डा. जायसवाल ने कुढ़नी में भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, क्षेत्र में जनता ‘चूकी पार्टी और चूके विधायक’ से त्रस्त हैं। एआइएमआइएम को भाजपा की बी टीम के आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि सभी दलों को चुनाव लड़ने का अधिकार है। जहां तक एआइएमआइएम की बात है तो ऐसी आशा ही नहीं की जा सकती कि वे दूसरे समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाएंगे। उन्होंने सरकार पर मकान के एवज में विरोध और समर्थन का भी आरोप लगाया। कहा, सरकारी बंगले का सबसे अधिक दुरुपयोग भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं।

महागठबंधन की सरकार आते ही अराजकता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जिस दिन से भाजपा सरकार से हटी है राज्य में अराजकता है। किसानों में एक्सपायर बीज के वितरण पर उन्होंने कहा, कृषि मंत्री मूकदर्शक हैं। कृषि विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं कर सकते। करना चाहेंगे तो उनका भी हाल पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह जैसा हो जाएगा। उन्होंने कहा, राज्य में एक लाख 68 हजार टन यूरिया है। इसके बाद भी हाहाकार है। प्रेस वार्ता में सांसद अजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।