यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kudhni By-election: सीएम हिंदुओं के विरोधी... अतिपिछड़ों का हक मुस्लिमों को दिया, भाजपा क्यों लगा रही आरोप
Bihar Politics कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख गठबंधनों की ओर से नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। बिहार की एकमात्र कुढ़नी विधानसभा सीट के उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। दोनों प्रमुख गठबंधनों की ओर से प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। इसके साथ ही चुनावी वार और प्रतिवार का क्रम भी आरंभ हो गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार की आक्रामक शुरुआत की है। सबसे बड़ा दल हाेने के बावजूद राजद की जगह जदयू और खासकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद आयोजित सम्मेलन पर गौर करें तो भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने राजद को टारगेट करने की जगह सीएम नीतीश पर हमला बोला। राजनीति के जानकार ने इसे एक रणनीतिक मूव मान रहे हैं। उनका मानना है कि बीजेपी दूर की सोच के साथ काम कर रही है। कुढ़नी चुनाव के साथ ही साथ वह लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को भी आरंभ करना चाह रही है। वैसे गृहमंत्री अमित भाई शाह ने तो नई सरकार बनने के बाद दो बार बिहार का दौरा कर इस बात के पहले ही संकेत दे चुके हैं। अभी भाजपा नीतीश कुमार को हिंदू विरोधी के रूप में प्रचारित कर रही है।
.jpg)
चुप नहीं बैठेगी भाजपा
भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के नामांकन समारोह को देखा जाए तो प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदू अतिपिछड़ों का हक छीनकर सवर्ण मुस्लिमों को दे दिया। बिहार में यमन से आए कुल्हाड़िया एवं शेख से बने शेखौरा को अति पिछड़ा बना दिया। यह हिंदुओं के लिए हकमारी है। भाजपा इसपर चुप नहीं रहेगी। चार सदस्यीय समिति 55 अति पिछड़े की उपजाति पर रिपोर्ट देगी। उन्होंने जाति आधारित गणना को लेकर भी राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
शराबबंदी कभी सफल नहीं
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में शराबबंदी सफल नहीं रही। यह बात तब भी कहते थे जब सरकार में थे। राजद शासनकाल में अपहरण और हत्या करने वाले शराब माफिया बन गए। अधिकारियों के साथ मिलकर वह राज्य में शराब का धंधा एक समानांतर व्यवस्था के साथ कर रहे। यह बात मुख्यमंत्री को बुरी लगती थी। कुढ़नी से जदयू उम्मीदवार का वायरल फोटो ही बता रहा कि शराबबंदी कितना सफल है। गोपालगंज के महागठबंधन का उम्मीदवार के बारे में कौन नहीं जानता कि वह आबकारी घोटाले का आरोपित है। उन्होंने कहा, कुढ़नी में भाजपा के खिलाफ सिंडिकेट चुनाव लड़ रहा। राजद ने यह सीट सिंडिकेट को बेच दिया। एक अतिपिछड़ा के साथ यहां भी छल हुआ। एक पार्टी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वे भी सिंडिकेट को ही टिकट बेच रहे, मगर कुढ़नी की जनता केदार गुप्ता को विजयी बनाएगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास एवं राज्य सरकार के काम को लेकर जनता से वह वोट मांगेगे।
मुजफ्फरपुर से होगा राजतंत्र के अंत का शुभारंभ
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनादेश का अपमान करने वाले नीतीश कुमार और तेजस्वी को जवाब मिलेगा। जिस भ्रष्टाचारी को जनता ने प्रजातंत्र के माध्यम से बाहर दिया उसे सत्ता सौंप दी। भाजपा के सरकार से हटने के बाद राज्य में अपराध बढ़ गया। आरा में एक दर्जन से अधिक हत्याएं हुईं। पदाधिकारी एवं आम लोगों से पूछा तो सहमी आवाज ने कहा, यहां के प्रभारी मंत्री उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। समय आ गया है। इस राजतंत्र को बदलने का। मुजफ्फरपुर से ही इसका शुभारंभ होगा।
लव-कुश पर नीतीश को भरोसा नहीं
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चाैधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को लव-कुश पर भरोसा नहीं। इसलिए उन्होंने सिंडिकेट को टिकट दिया है। अब लव-कुश ने भी तय कर लिया है कि राम की पूजा करने वालों का समर्थन करेंगे।मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गडकरी के कार्यक्रम में नहीं गए। वह इसलिए कि इससे उनकी पोल खुल जाती।