विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू-नीतीश के रहते बिहार में कोई दंगा नहीं करवा सकता...तेजस्वी यादव ने कुढ़नी की सभा में भरी हुंकार

By Amrendra TiwariEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 30 Nov 2022 02:45 PM (IST)

Bihar Politics कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित सभा में तेजस्वी यादव ने भाजपा पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के महागठबंधन में वापसी के फैसले का स्वागत किया। फोटो: जागरण
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के महागठबंधन में वापसी के फैसले का स्वागत किया। फोटो: जागरण

मुजफ्फरपुर, [अमरेंद्र तिवारी]। बिहार की एकमात्र कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार का काम अपने अंतिम चरण में है। इसी क्रम में राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक सभा कुढ़नी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति अच्छी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और बिहार की हालत को देखते हुए ही महागठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। आज देश में क्या हालत है? पूछिए मत। भाजपा वाले देश व संविधान को मिटाना चाहते हैं। लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उनके खिलाफ ही हम एकजुट हुए हैं। भाजपा का मतलब है ही बड़का झूठा पार्टी। केवल जुमलेबाजी। गुजरात चुनाव में एक रिपोर्ट आई है कि लगभग 97 प्रतिशत पंजिपतियों का चंदा भाजपा को मिला है। आप समझ जाइए। ये गरीबों की पार्टी नहीं है। अमीरों की पार्टी है। इनको जनता के सुख दुख से कोई मतलब नहीं है। बिहार में भी ये सांप्रदायिक को फैलाने चाहते थे, लेकिन लालू और नीतीश के रहते किसी माई के लाल में दम नहीं है कि यहां दंगा भड़का सके।

बीजेपी के साथ बिहार में खेला हो गया

महागठबंधन बनने से पूरे देश में ऊर्जा आ गई है। भाजपा वाले क्या कर रहे हैं। रेल बेच दिया, सेल बेच दिया। जहाज बेच दिया। सेना में बहाली को ठेका पर कर दिया। चार साल नौकरी करने के बाद ये जवान कहां जायेंगे? सबकुछ निजीकरण कर दिया गया। देश के संपत्ति को बेचा जा रहा है। ये लोग महाराष्ट्र वाला खेला बिहार में करना चाहते थे, लेकिन यहां दूसरे खेला हो गया। लालू जी का आपरेशन होने वाला है। उन्होंने हमें भेजा है। लालू जी को जेल भेजा गया। जिस दिन हमारा सरकार बना उस दिन ये लोग छापा मरवा रहा था।

मांझी ने कहा- भाजपा को गद्दी से हटाना है

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा की आज संविधान पर प्रहार किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्याशी से पूछिए जो वादा नौकरी देने का किया था, क्या वह दिया गया है। आरक्षण के मुद्दे पर भी कहा की कुढ़नी का चुनाव जीतेंगे तभी ये मुहिम आगे बढ़ेगा। भाजपा को गद्दी से हटाना है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। हमलोग आपसे गुजारिश करते हैं कि मनोज कुशवाहा को जीत दिलाएं। एक चिन्ह है तीर छाप। एक-एक वोट इसी छाप पर दें। इससे हमारा आरक्षण बचेगा।

ललन सिंह बोले- मनोज की गलती को माफ कर दें

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा की मनोज कुशवाहा दस साल तक यहां से विधायक रहे हैं, अगर उनसे जाने- अंजाने में गलती हुई है तो माफ कर दें। आज देश भारी संकट में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार महंगाई पर चर्चा नहीं करती है। उन्हें डर है कि अगर इसकी चर्चा हुई तो देश में उनका खाता भी नहीं खुलेगा। दिनभर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम दिया जाता है। 2024 में देश को भाजपा मुक्त बनाना है। इसलिए ये महागठबंधन बना है। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वालों को ख़िलाफ़ एकजुट होने की जरूरत है। सभा को मंत्री इसराइल मंसूरी मंत्री सुनील कुमार विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह विधायक निरंजन राय विधायक पंकज मिश्रा ने संबोधित किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।