विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम नीतीश भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए अभियान की शुरुआत कहां से करेंगे...जदयू नेता ने पूरा प्लान शेयर किया

By Prem Shankar MishraEdited By: Ajit kumar
Published: Fri, 25 Nov 2022 02:42 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 12:07 PM (IST)

Bihar Politics एनडीए से अलग होने के बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भाजपा पर लगातार हमलावर है। खासकर ...और पढ़ें

कुढ़नी विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क करते हुए ललन सिंह ने कई दावे किए। फाइल फोटो
कुढ़नी विधानसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क करते हुए ललन सिंह ने कई दावे किए। फाइल फोटो

मनियारी (मुजफ्फरपुर), संवाद सहयोगी। बिहार की एकमात्र कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार का कार्य काफी तेज है। दोनों प्रमुख गठबंधनों की ओर से पूरी ताकत झोंकी जा रही है। जदयू ने तो अपने पंचायत स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को मैदान में उतार रखा है। सभी पंचायत दर पंचायत जनसंपर्क कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह लगातार आक्रामक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि एनडीए से अलग होने के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने भाजपा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कहां से करेंगे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कैसे पूरा देश भाजपा से मुक्त हो जाएगा, इसके बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की कार्य योजना के बारे में भी बातें कीं।

भाजपा का कहीं कुछ भी नहीं

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के पक्ष में सुमेरा पंचायत में जनसंपर्क किया। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए विकास कार्य गिनाए। साथ भी भाजपा पर भी निशाना साधा। जनसंपर्क के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कुढ़नी में कोई चुनाव नहीं है। भाजपा हर जगह दावा करती है। आठ दिसंबर को पता चल जाएगा कि चुनाव परिणाम क्या है?

महागठबंधन को सभी वर्ग का वोट मिलेगा

महागठबंधन उम्मीदवार के वोट में विखराव को खारिज करते हुए कहा कि सभी जाति और धर्म के मतदाता का वोट मिल रहा। उन्होंने कहा, कुढ़नी से ही भाजपा मुक्त अभियान की शुरुआत होगी। 2024 में देश भाजपा मुक्त हो जाएगा। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने विकास कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में कितने गांवों में बिजली थी। आज क्या स्थिति है? मुजफ्फरपुर में ही देख लीजिए। यहां अगर सड़क या अन्य कार्य नहीं हुए हैं तो यहां के सांसद से पूछा जाना चाहिए। वहीं राज्य के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विधायक डा. संजीव कुमार, पंकज मिश्रा ने भी गांवों में जनसंपर्क किया। इसके अलावा जिले के स्थानीय नेताओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।