विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरहुत ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगी आवासीय और व्यापारिक हब, 20 हजार एकड़ में विस्तार

By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 11 May 2026 05:14 PM (IST)

Bihar Urban Development: बिहार सरकार मुजफ्फरपुर में तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित कर रही है। यह परियोजना 20 हजार एकड़ ...और पढ़ें

यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Greenfield Township:बिहार सरकार मुजफ्फरपुर को सुनियोजित शहरी विकास के नए मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी में है।

नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से प्रस्तावित तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस नया शहरी क्षेत्र बसाया जाएगा।

शहरी दबाव कम करने की तैयारी

सरकार का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दबाव को कम करना और भविष्य की जरूरतों के अनुसार नियोजित शहर विकसित करना है।

इस परियोजना को ‘जीरो लोड सिटी’ की अवधारणा पर तैयार किया जा रहा है, ताकि पुराने शहरों पर आबादी और ट्रैफिक का दबाव घटाया जा सके। सरकार का मानना है कि नई टाउनशिप से रोजगार, निवेश और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

20 हजार एकड़ में विस्तार

प्रस्तावित परियोजना में करीब 800 एकड़ का कोर एरिया विकसित किया जाएगा। वहीं स्पेशल एरिया का विस्तार लगभग 20,200 एकड़ तक होगा।

कुछ प्रारंभिक प्रस्तावों में करीब 1400 एकड़ से अधिक भूमि पर टाउनशिप बसाने की योजना भी शामिल है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे।

कई प्रखंडों के गांव होंगे शामिल

टाउनशिप योजना में कुढ़नी और मड़वन प्रखंड के आठ राजस्व ग्राम कोर एरिया में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कांटी, मड़वन, कुढ़नी और मुशहरी प्रखंड के 68 राजस्व ग्राम स्पेशल एरिया में शामिल होंगे।

परियोजना का उत्तरी हिस्सा पानापुर और कांटी क्षेत्र तक फैलेगा, जबकि दक्षिण में दुभियाही और तुर्की क्षेत्र आएंगे। पूर्व दिशा में न्यू बाइपास और पश्चिम में मड़वन क्षेत्र इसकी सीमा में शामिल होंगे।

स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं

सरकार इस टाउनशिप को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी में है। यहां आवासीय और व्यावसायिक जोन अलग-अलग बनाए जाएंगे।

इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, शॉपिंग मॉल, कम्युनिटी सेंटर और खेल मैदान जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बड़े पार्क, ग्रीन बेल्ट और पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र भी परियोजना का हिस्सा होंगे।

बुनियादी ढांचे के तहत चौड़ी सड़कें, स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम, अंडरग्राउंड वायरिंग और 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा देने की योजना है।

शहर और एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी

प्रस्तावित टाउनशिप शहर की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर होगी। रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर और एयरपोर्ट से लगभग 1.5 किलोमीटर बताई गई है।

नेशनल हाईवे के नजदीक होने से पटना समेत उत्तर बिहार के अन्य जिलों से इसकी कनेक्टिविटी आसान होगी।

भूमि अधिग्रहण और सर्वे की प्रक्रिया 

फिलहाल परियोजना प्रारंभिक और क्रियान्वयन के चरण में है। बिहार राज्य आवास बोर्ड के माध्यम से भूमि चिह्नित करने और सामाजिक प्रभाव आकलन की प्रक्रिया चल रही है।

सरकार ने मास्टर प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। साथ ही ड्रोन सर्वे, मृदा जांच और तकनीकी सर्वेक्षण जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। किसानों के साथ मुआवजा और भूमि अधिग्रहण को लेकर बातचीत की प्रक्रिया भी जारी है।

आवासीय और व्यापारिक हब

सरकार का दावा है कि तिरहुत ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना मुजफ्फरपुर को उत्तर बिहार के बड़े व्यापारिक और आवासीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।