तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी की 5000 से अधिक मतों की बड़ी बढ़त
Tirhut Graduate Constituency: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती ...और पढ़ें

आठवें राउंड की गणना पूरी होने के बाद तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्थिति स्पष्ट होने लगी थी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar MLC Election 2026: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
शुरुआती और अंतिम चरणों के रुझानों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर पांच हजार से अधिक वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, जीत के लिए निर्धारित कोटे का आंकड़ा अभी पूरा नहीं हुआ है।
शुरुआत में कड़ा मुकाबला
आठवें राउंड की गणना पूरी होने के बाद तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्थिति स्पष्ट होने लगी थी। आठवें राउंड के अंत में निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी 1892 मतों से आगे चल रहे थे। इस दौरान उन्हें कुल 18,873 वोट मिले थे।
जदयू दूसरे स्थान पर
इस चरण में जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा 16,981 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए थे। वहीं, राजद उम्मीदवार डॉ. रश्मि विनायक गौतम 11,768 वोटों के साथ तीसरे और जनसुराज के डॉ. विमोहन कुमार 1,967 वोटों के साथ पीछे चल रहे थे।
नौवें राउंड की गणना
नौवें राउंड की गणना पूरी होने पर वैध मतों की संख्या बढ़कर 56,784 हो गई। नौवें राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 3,434 मतों की बढ़त बना ली।
इस राउंड में ब्रजवासी को 22,030 वोट, जदयू के अभिषेक झा को 18,596 वोट और राजद की रश्मि विनायक गौतम को 13,076 वोट मिले।
प्रथम वरीयता समाप्त
अब प्रथम वरीयता के वोटों की कुल गिनती समाप्त हो चुकी है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 63,464 वोट वैध पाए गए हैं।
चुनाव नियम के अनुसार जीत के लिए 31,733 वोटों का कोटा तय किया गया है, जिसे कोई भी प्रत्याशी पहले दौर में हासिल नहीं कर सका है।
दूसरी वरीयता निर्णायक
मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी 25,202 वोट पाकर सबसे आगे हैं। जदयू के अभिषेक झा को 19,913 और राजद की डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 14,931 वोट मिले हैं।
कोटा के मत न मिलने के कारण अब फैसला दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती से होगा, जिसमें राजद उम्मीदवार के ट्रांसफर वोट हार-जीत का रुख तय करेंगे।
यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result LIVE: अनंत सिंह का दांव फेल, नीरज सिंह ने चौथी बार जीता चुनाव; JSP का भी खाता खुला
