विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, देश के पांच विश्वविद्यालयों की इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री हुई अमान्य

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:36 AM (IST)

Five Universities Fake Degree Bihar: बिहार सरकार ने 2019 की कनीय अभियंता बहाली में फर्जी प्रमाणपत्र मिलने के बाद पांच विश्वविद्यालयों की इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री को अमान्य घोषित कर दिया है। 

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने इनको अमान्य करार दिया है।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने इनको अमान्य करार दिया है।

HighLights

  1. पांच विश्वविद्यालयों की इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री अमान्य घोषित।

  2. 2019 कनीय अभियंता बहाली में फर्जी प्रमाणपत्र मिले।

  3. पंचायती राज विभाग ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए।

प्रेम शंकर मिश्रा, मुजफ्फरपुर। Five Universities Fake Degree Bihar: बिहार में वर्ष 2019 में कनीय अभियंता के पद पर बहाली में कई विश्वविद्यालयों के फर्जी एवं संदेहास्पद प्रमाणपत्र मिलने के बाद सरकार सतर्क हो गई है।

लगातार फर्जी, जाली और संदेहास्पद प्रमाणपत्र मिलने के बाद देश के पांच विश्वविद्यालयों की डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की डिग्री को बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अमान्य करार दे दिया है।

आयोग के निर्देश का पालन

अब आगे से नियोजन और बहाली में इन विश्वविद्यालयों की डिग्री के सत्यापन को लेकर आयोग के निर्देश का पालन करने को लेकर पंचायती राज विभाग ने सभी जिले के जिला पदाधिकारी को पत्र जारी किया है।

पंचायती राज विभाग के अपर सचिव डा. आदित्य प्रकाश ने सभी जिला पदाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा है कि विज्ञापन संख्या 01/2019 के अंतर्गत कनीय अभियंताओं की बहाली में कुछ संस्थानों के प्रमाणपत्र सत्यापन के दौरान अवैध एवं जाली पाए गए थे।

डिग्री अमान्य करार

इस संबंध में बिहार तकनीकी सेवा आयोग से जानकारी मांगी गई थी। आयोग की तरफ से जानकारी दी गई कि पांच विश्वविद्यालयों के प्रमाणपत्र और अंकपत्र त्रुटिपूर्ण, संदेहास्पद एवं फर्जी पाए गए। इसके आधार पर इन विश्वविद्यालयों से जारी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की डिग्री को अमान्य करार दे दिया गया है।

रिक्त पदों पर होना है नियोजन

विभाग के सचिव ने पत्र में लिखा है कि जिलों में तकनीकी सहायक के रिक्त पदों पर नियोजन किया जाना है। इसके लिअए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा निर्धारित है।

इसे देखते हुए तकनीकी सेवा आयोग से अमान्य करार दिए गए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रमाणपत्र के सत्यापन के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाए।

इन विश्वविद्यालय की डिग्री अमान्य

मोनाड यूनिवर्सिटी, हापुड़ (यूपी), ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चुरू (राजस्थान), सर्वपल्ली राधाकृष्णन यूनिवर्सिटी, भोपाल, स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी, सागर (दोनों मप्र) और सीएमजे यूनिवर्सिटी मेघालय शामिल है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।