विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए 45 रैयतों से जमीन खरीदेगा बिहार राज्य आवास बोर्ड

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:44 AM (IST)

Greenfield Township Land Acquisition Muzaffarpur: बिहार राज्य आवास बोर्ड मुजफ्फरपुर में तिरहुत ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए 45 रैयतों से जमीन ...और पढ़ें

रैयतों ने अपनी स्वेच्छा से जमीन बेचने के लिए आवेदन किया है। फाइल फोटो

रैयतों ने अपनी स्वेच्छा से जमीन बेचने के लिए आवेदन किया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार आवास बोर्ड मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदेगा।

  2. 45 रैयतों ने स्वेच्छा से जमीन बेचने का आवेदन दिया।

  3. विवादरहित भूमि की जांच और आधार सत्यापन अनिवार्य होगा।

बाबुल दीप, मुजफ्फरपुर। Tirhut Greenfield Township Muzaffarpur: बिहार राज्य आवास बोर्ड सेटेलाइट ग्रीनफील्ड टाउनशिप के कोर और विशेष क्षेत्र में आने वाले 45 रैयतों से जमीन खरीदेगा। इन रैयतों ने अपनी स्वेच्छा से जमीन बेचने के लिए आवेदन किया है।

विवादरहित भूमि की जांच

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालीग्राम गुप्ता ने रैयतों की सूची अपर समाहर्ता, राजस्व कुमार प्रशांत को भेज दी है। राजस्व न्यायालय में खाता और खेसरा नंबर से वादों की जांच की जा रही है। विवादरहित पाई जाने पर ही खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आधार से होगा सत्यापन

मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत जमीन बेचने वाले रैयतों का आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा भूमि का विक्रय मूल्य केवल अभिलेख में दर्ज रैयत के सत्यापित बैंक खाते में ही भेजा जाएगा।

लोन और तंगी बनी वजह

रैयतों ने बैंक लोन चुकाने, आर्थिक तंगी और विवाह जैसे कारणों का हवाला देकर जमीन बिक्री के आवेदन दिए हैं। प्रस्तावित तिरहुत ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए 1191 एकड़ कोर क्षेत्र और 20 हजार से अधिक एकड़ विशेष क्षेत्र तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- तिरहुत ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगी आवासीय और व्यापारिक हब, 20 हजार एकड़ में विस्तार