विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हफ्ते में 3 दिन 2532 KM चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, बिहार को यूपी-राजस्थान और गुजरात से जोड़ेगी

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:05 AM (IST)

Barauni To Bhuj Train: भारतीय रेल बरौनी और भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू कर रही है, जो ...और पढ़ें

पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। फाइल फोटो

पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

  2. यह ट्रेन बिहार, यूपी, राजस्थान और गुजरात को जोड़ेगी।

  3. समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार को गुजरात के लिए नया विकल्प।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Amrit Bharat Express: बिहार के बरौनी और गुजरात के भुज के बीच भारतीय रेल नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रही है।

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन समस्तीपुर को भी जोड़ेगी। नई रेल सेवा बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ते हुए करीब 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

गुजरात के लिए सीधी ट्रेन

इससे समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के यात्रियों को गुजरात और पश्चिमी भारत की ओर आवागमन के लिए एक अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से 17:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 04:05 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से 23:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:15 बजे भुज पहुंचेगी। बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेगी।

पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। समस्तीपुर में ठहराव होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इस लंबी दूरी की ट्रेन का लाभ मिलने की उम्मीद है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से 

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को भुज से चलेगी। वहीं, बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरौनी से रवाना होगी।

इस रेल सेवा के शुरू होने से बिहार से पश्चिमी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव निर्धारित किया गया है। इनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात से बिहार तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 2532 किमी के सफर में इन शहरों से गुजरेगी ट्रेन