Bihar Election 2020: लोकतंत्र के इस महापर्व में दिखे उमंग के अलग-अलग रंग
Bihar Election 2020 चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व कहा गया है। यह राज्य और समाज को गढ़ने का अवसर होता है। इसके माध्यम से समाज व देश को दिशा मिलती है। ऐसे में जनता का उत्साहित होना स्वाभाविक है। मंगलवार को हुए चुनाव में उमंग के ये रंग नजर आए...
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आरंभ होने से पहले सबसे बड़ी आशंका इस बात की थी कि क्या कोरोना काल में लोग वोट डालने मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। बिहार की जनता ने उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल करने वालों को बेहतर ढंग से जवाब दिया है। दोपहर बाद मतदान की जो गति देख रही है वह सभी राजनीतिक पंडितों के लिए चौंकाने वाला है। अगली सरकार की जब कभी बात होती है तो नीतीश की कार्यशैली की बात होने लगती है लेकिन एक ओर जनता ने अपनी समझ से इस चुनाव को यादगार बना दिया है। आइये कैमरे की नजह से इन्हीं उमंगों के रंग को देखते हैं...
शिवहर में आर्दश मतदान केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग करती कर्मी।
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में नाव से वोट देने जाते लोग।
मधुबनी के देव नारायण विद्यालय भराम बूथ नौबर 29 पर पहली बार मतदान करने पहुंचीं युवतियां।