Bihar Election 2020 : भाजपा नेता नित्यानंद राय का दावा, इस चुनाव में पूरे बिहार से विपक्ष का सूपड़ा हो जाएगा साफ
Bihar Election 2020 भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने मोहिउद्दीननगर में की सभा। कहा-पूरे बिहार में एनडीए प्रत्याशियों को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। मोदी व नीतीश सरकार के विकास मॉडल को आमजन सराह रहे हैं।
समस्तीपुर, जेएनएन। Bihar Election 2020 : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी का कुशल नेतृत्व है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास की धारा जन-जन तक पहुंची है। मुकेश सहनी जी का साथ है। जीतन राम मांझी जी का आशीर्वाद है। आम अवाम एनडीए के साथ हैं तो मोहिउद्दीननगर ही नहीं, पूरे बिहार में एनडीए प्रत्याशियों को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। विपक्ष का तो सूपड़ा साफ होने वाला है। उसके पास जनता को गुमराह करने के सिवा कोई मुद्दा नहीं है।
विकास मॉडल को आमजन सराह रहे
मोदी व नीतीश सरकार के विकास मॉडल को आमजन सराह रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता के बल पर बिहार को विकास की रोशनी दी है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बुधवार को मोहिउद्दीननगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश ङ्क्षसह के नामांकन से पूर्व जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत चौधरी ने की। संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ङ्क्षसह गुल्लू ने किया।