विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में दुर्गा पूजा से पहले गाइडलाइंस जारी, 20 फीट से ऊंची नहीं होगी मूर्ति और पंडाल की ऊंचाई 40 फीट

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:13 PM (IST)

Durga Puja 2026: बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद ने दुर्गा पूजा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें मूर्तियों की ...और पढ़ें

मूर्ति के निर्माण में प्लास्टर आफ पेरिस के उपयोग पर भी रोक रहेगी। फाइल फोटो

मूर्ति के निर्माण में प्लास्टर आफ पेरिस के उपयोग पर भी रोक रहेगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मूर्तियों की अधिकतम ऊंचाई 20 फीट, पंडालों की 40 फीट।

  2. प्लास्टर ऑफ पेरिस और जहरीले रंगों का उपयोग प्रतिबंधित।

  3. विसर्जन केवल कृत्रिम तालाबों में, नदियों में नहीं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Durga Puja Guidelines: आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य पूजा में मूर्ति और पंडालों की ऊंचाई और निर्माण में उपयोग किए जाने वाली सामग्री को लेकर निर्देश जारी किया गया है। 

प्रदूषण पर्षद के निर्देश

बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद के सदस्य सचिव ने सभी जिले के डीएम को जारी पत्र में मूर्तियों की अधिकतम ऊंचाई 20 फीट रखने को कहा है। वहीं ऊपरी संरचना की अधिकतम ऊंचाई 40 फीट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं मूर्ति के निर्माण में प्लास्टर आफ पेरिस के उपयोग पर भी रोक रहेगी। पर्षद के आदेश का असर शहर के कई पूजा-पंडालों पर पड़ सकता है।

bihar durga puja pandal idol height rules pollution control board guidelines (1)

कृत्रिम रंग से बचने की सलाह

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के आधार पर ही यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें ऊंचाई के अलावा मूर्ति के निर्माण में पारा, कैडमियम, आर्सेनिक, शीशा, क्रोमियम जैसी जहरीली धातुओं वाले कृत्रिम रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा।

मूर्तियों और पूजा पंडालों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल के उपयोग पर भी रोक रहेगा। मूर्तियों की रंगाई पानी में घुलनशील एवं गैर विषैले प्राकृतिक रंगों से की जाएगी।

कृत्रिम तालाब में ही विसर्जन

बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद ने फिर से स्पष्ट किया है कि नदियों की जगह मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में ही किया जाएगा।

कई संगठनों की ओर से यह मांग की जा रही थी कि नदियों में मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति दी जाए।

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में लंदन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, 75 फीट होगी ऊंचाई