बिहार में बार-बार ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर शिकंजा, 53 हजार DL होंगे रद
Bihar Traffic Rules Violation: बिहार में यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने कड़ी ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 6,143 डीएल पर कार्रवाई की अनुशंसा हुई है।
HighLights
बिहार में 53,195 DL सस्पेंड करने की सिफारिश।
अब तक 6,229 लाइसेंस पर हो चुकी कार्रवाई।
पटना और मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक मामले लंबित।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Driving License Suspension Bihar: आदतन बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर राज्य में 53,195 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है।
सस्पेंड और रद लाइसेंस
विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 6,229 लाइसेंस पर कार्रवाई हो चुकी है। इसमें 5,905 लाइसेंस को सस्पेंड और 324 लाइसेंस को पूरी तरह रद कर दिया गया है, जबकि 46,966 मामले अभी पेंडिंग हैं।
डीटीओ की चेतावनी
मुजफ्फरपुर डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने बताया कि कई वाहन चालक बार-बार यातायात नियमों को तोड़ते हैं। ऐसे आदतन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड और रद करने की कार्रवाई लगातार जारी है।
पटना में सर्वाधिक मामले
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सबसे ज्यादा कार्रवाई पटना जिले में हुई है। पटना में 34,561 लाइसेंस पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई, जिसमें 2,126 सस्पेंड और 5 रद किए गए हैं, जबकि 32,430 मामले लंबित हैं।
मुजफ्फरपुर दूसरे स्थान पर
कार्रवाई के मामले में मुजफ्फरपुर पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा है। मुजफ्फरपुर में 6,143 डीएल पर कार्रवाई की अनुशंसा हुई, जिसमें 1,458 सस्पेंड और 90 को रद किया जा चुका है, वहीं 4,595 मामले पेंडिंग हैं।
अन्य जिलों का हाल
भागलपुर में 9,766 मामलों में से 168 पर कार्रवाई हुई। गयाजी में अनुशंसित सभी 353 लाइसेंसों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जबकि अरवल में अनुशंसित सभी 3 मामलों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
