जीव की मुक्ति का एकमात्र साधन श्रीमद् भागवत
मुजफ्फरपुर मड़वन प्रखंड के उच्च विद्यालय करजा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन भागवत कथा सुनकर लोग भाव विभोर हो गए।
मुजफ्फरपुर : मड़वन प्रखंड के उच्च विद्यालय करजा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन माधव सेवा सदन अयोध्या के स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज में भगवत कथा सुनाकर लोगों को भक्ति भाव से विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जहा भगवत कथा का वाचन होता है, उसके आसपास स्वयं भगवान विराजमान होते हैं। वह धरती पवित्र हो जाती है जहा भागवत कथा का वाचन होता है। भागवत कथा सुनने वाले भक्तों को परम आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस कलिकाल में जीव के मुक्ति का एकमात्र साधन श्रीमद्भागवत है। यह परिवार समाज में रहने की यह अद्भुत प्रेरणा देता है। श्रीमद भगवत ही मनुष्य के मुक्ति का एकमात्र साधन है। इससे पूर्व स्थानीय सासद वीणा देवी ने अपने माथे पर कलश धारण कर यज्ञ का शुभारंभ कराया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद नीरा देवी, मुन्नाजी ,मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण सहनी, देवेंद्र सहनी, कन्हाई सिंह, भोला साह, अरुण कुमार, शिवजी सहनी आदि उपस्थित थे।
गायघाट : प्रखंड के काटा गाव में 72 वें रामजानकी विवाहोत्सव समारोह के दूसरे दिन संगीत सम्मेलन प्रारंभ हुआ। अष्टयाम समापन के पश्चात राज्य के प्रसिद्ध गायकों द्वारा भक्ति सरिता प्रवाहित हो रही है। ग्रामीणों के अलावा दूरदराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को शभूशरण झा, अर्जुन झा, कन्हैयाजी, रामसेवक ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, नवल सिंह, चुन्नूजी जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मंडली के साथ प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रामनरेश ठाकुर, हरिनारायण ठाकुर, रामशकर ठाकुर, लालबाबू चौधरी, राम प्रहलाद मिश्र, मनोज ठाकुर, अवनीश आदि सक्रिय दिखे। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामनरेश ठाकुर के मुताबिक सोमवार रात्रि श्री सीताराम विवाह महोत्सव के पश्चात मंगलवार को पुन: संगीत सम्मेलन एवं रात्रि में राम कलेवा के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।