Move to Jagran APP

अपने काम से नई पीढ़ी के लिए बनें नजीर,जानिए आइजी का महिला सिपाहियों के लिए क्या था गुरु मंत्र

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में चंपारण व गोपालगंज की महिला सिपाहियों के पारण परेड में दी गई पुलिस दायित्वों की जानकारी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 02:03 PM (IST)
अपने काम से नई पीढ़ी के लिए बनें नजीर,जानिए आइजी का महिला सिपाहियों के लिए क्या था गुरु मंत्र
अपने काम से नई पीढ़ी के लिए बनें नजीर,जानिए आइजी का महिला सिपाहियों के लिए क्या था गुरु मंत्र

मुजफ्फरपुर,जेएनएन। पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने कहा है कि पुलिस दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। आप (नई महिला सिपाही) इस तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करें कि इस सेवा में आपकी नजीर दी जाए। आपको देखकर नई पीढ़ी इस सेवा में आने के लिए प्रेरित हो।

loksabha election banner

पारण परेड

वे शुक्रवार को चंपारण व गोपालगंज की महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद आयोजित पारण परेड में बोल रहे थे। कहा- काम से पहचान है। इसे ईमानदारी से करना चाहिए। मौके पर मौजूद आयुक्त पंकज कुमार ने सिपाहियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी।

जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया


पुलिस लाइन से 384 प्रशिक्षु महिला सिपाही को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण बाद उनकी जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने कहा - ये सिपाही बिहार के जिस-जिस जिले में जाएंगे, वहां बिहार का नाम रोशन करेंगी। हमेशा आप अपनी यूनिफॉर्म पर गर्व करिएगा। लोगों को हमेंशा न्याय के लिए मदद करेंगे। 

इससे पहले परेड की सलामी आयुक्त पंकज कुमार, आइजी गणेश कुमार, बीएमपी के डीआइजी क्षत्रनील सिंह, एसएसपी जयंत कांत ने ली। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सिटी एसपी पीके मंडल, नगर आयुक्त मनेश कुमारी मीना समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।

समाज की सेवा में लगा मन


परेड के बाद महिला सिपाही और उनके स्वजन बेहद प्रसन्न दिखे। सिपाहियों ने कहा- देश सेवा की चाहत है। सो इस सेवा में आए हैैं। आगे बेहतर काम करने का प्रण लिया है। मौके पर उपस्थित बेटियों की मां व अन्य स्वजनों ने उन्हें गले लगाकर सफलता की बधाई दी। कहा- बेटियां हमारा अभिमान हैैं। इनकी सफलता के बाद आसपास के मां-बाप  अपनी बेटियों पर गुमान करना आरंभ कर देंगे। इसके माध्यम से  सही मायने में महिला सशक्तीकरण  का कार्य पूरा होगा। उनका सही मायने में विकास होगा।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.