विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरहुत स्नातक सीट पर वंशीधर ब्रजवासी ने बचाई सीट, निर्दलीय उम्मीदवार की जीत लगभग तय

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:27 PM (IST)

Tirhut Graduate Constituency: स्वतंत्र उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी सीट बरकरार रखी है, उनकी जीत ...और पढ़ें

मतगणना स्थल के बाहर खुशी मनाते बंशीधर ब्रजवासी और उनके समर्थक।

मतगणना स्थल के बाहर खुशी मनाते बंशीधर ब्रजवासी और उनके समर्थक। 

HighLights

  1. वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक सीट पर जीत दर्ज की।

  2. उन्होंने जेडीयू के अभिषेक झा को बड़े अंतर से हराया।

  3. आधिकारिक घोषणा का इंतजार, समर्थकों में जश्न का माहौल।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Tirhut Graduate Constituency: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी सीट बचा ली है और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

मतगणना के अंतिम चरण में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए बढ़त मजबूत कर ली है। अब केवल चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना ही बाकी है।

अभिषेक झा पिछड़े

मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस कड़े मुकाबले में जेडीयू उम्मीदवार अभिषेक झा पिछड़ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी को कुल 28,332 वोट मिले हैं, जबकि जेडीयू के अभिषेक झा 22,685 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ब्रजवासी ने इस चुनाव में मजबूत बढ़त हासिल की है।

कोटा और दूसरी वरीयता

निर्धारित जीत का कोटा पूरा करने के लिए अब करीब तीन हजार वोटों की और जरूरत है। इसके लिए अब जेडीयू उम्मीदवार अभिषेक झा की दूसरी वरीयता (सेकेंड प्रेफरेंस) के वोटों की गिनती की जा रही है। दूसरी वरीयता के इन वोटों से ही जीत का औपचारिक और अंतिम आंकड़ा पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

आधिकारिक घोषणा बाकी

मतगणना के इन अंतिम रुझानों के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है। जानकारों का मानना है कि वोटों के इस अंतर को पाटना अब असंभव है, जिसके चलते वंशीधर ब्रजवासी की इस सीट पर धमाकेदार जीत पक्की हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा स्नातक चुनाव में हर राउंड के साथ बढ़ा रोमांच, सर्वेश और अनिल के बीच सीधी टक्कर