Move to Jagran APP

सीतामढ़ी में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, स्थिति गंभीर

भूमि विवाद में दिया घटना को अंजाम, घटना के बाद से ही सभी गांव छोड़कर फरार, महिला की बांह में लगी गोली, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, स्थिति गंभीर।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 10:40 AM (IST)
सीतामढ़ी में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, स्थिति गंभीर
सीतामढ़ी में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, स्थिति गंभीर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीतामढ़ी शहर से सटे भूपभैरो गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने गोली मार कर एक महिला को रूप से जख्मी कर दिया। शहर स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोली महिला की बांह में लगी है। उसकी पहचान भूपभैरो निवासी शंकर पटेल की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। वैसे महिला के बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। 
   शनिवार की रात अन्य दिनों की तरह ही रीना देवी परिवार के अन्य लोगों के साथ सो रही थी। इस बीच एक ही बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसके घर पर तीन गोलियां फायर कीं। जिसमें एक गोली महिला को लगी। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोली महिला की बांह में लगी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। 
   पुलिस घटना की जांच के साथ-साथ बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वारदात में गांव के बदमाशों की ही संलिप्तता है। नगर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में संलिप्त बदमाश गांव के ही हैं, घटना के बाद वे सभी घर छोड़ फरार हो गए हैं। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.