विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर को सौगात, बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर और रजला माता मंदिर के लिए 10.81 करोड़ का टेंडर जारी

Published: Wed, 02 Sep 2026 10:02 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर और रजला माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टेंडर जारी किया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर व रजला माता मंदिर विकास टेंडर।

  2. बिहार पर्यटन निगम ने 10.81 करोड़ रुपये की निविदा जारी की।

  3. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय रोजगार में वृद्धि।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर की धार्मिक आस्था और पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है।

बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर और रजला माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) ने निविदा जारी कर दी है।

दोनों परियोजनाओं के लिए कुल 10.81 करोड़ रुपये की निविदा निकाली गई है। इसमें बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर के प्रथम चरण के लिए 5.04 करोड़ और रजला माता मंदिर के विकास के लिए 5.77 करोड़ रुपये शामिल हैं।

बता दें कि बाबा गरीबनाथ कारिडोर के लिए जारी 5.04 करोड़ रुपये की निविदा को शुरुआती और अपेक्षाकृत छोटा चरण माना जा रहा है। कॉरिडोर का प्रस्तावित विकास इससे काफी बड़ा है।

बताया जा रहा है कि पूरी योजना को मूर्त रूप देने के लिए आने वाले चरणों में इससे करीब दस गुना तक अधिक राशि की जरूरत पड़ सकती है।

वर्तमान टेंडर को कॉरिडोर के संपूर्ण विकास की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। रामदयालु से लेकर बाबा मंदिर तक अंडरग्राउंड बिजली से लेकर चार लेन रास्ते बनाने हाेंगे।

ताकि डाक बम, महिला और पुरुष कांवड़ियों का अलग-अलग रास्ते बन सके। बाबा गरीबनाथ मंदिर मुजफ्फरपुर की धार्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र है।

कॉरिडोर विकसित होने से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, मंदिर क्षेत्र का व्यवस्थित विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

5 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी

वहीं, रजला माता मंदिर के विकास के लिए 5.77 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। इससे मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा।

पहले इन दोनों धार्मिक स्थलों के विकास की घोषणा की गई थी। अब निविदा जारी होने के बाद योजनाओं के धरातल पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इससे स्थानीय कारोबार, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। टेंडर जारी होने पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी की ओर से बधाई दी गई है। 

यह भी पढ़ें- बिहार में बकरी पालकों के लिए बनेगा फेडरेशन, छात्रों को मिलता रहेगा 4 लाख तक लोन