विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के औराई में शिक्षिका के पुत्र को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं, जेल से मिल रही थी धमकी

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:42 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के औराई में एक शिक्षिका के बेटे सन्नी कुमार को आम के बगीचे में बदमाशों ने गोली मार दी। ...और पढ़ें

बुधवार शाम बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फोटो स्वजन

बुधवार शाम बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फोटो स्वजन

HighLights

  1. शिक्षिका के बेटे सन्नी कुमार को औराई में गोली मारी गई।

  2. युवक को पुरानी रंजिश के चलते जेल से धमकी मिल रही थी।

  3. पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की है।

संवाद सहयोगी, औराई (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Shooting Case: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में औराई-जाले सड़क पर चरपुरवा स्थित आम के बगीचे में बुधवार शाम बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली युवक की दोनों जांघों में लगी है। स्वजन उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बगीचे में घात लगाए बदमाश

जख्मी युवक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र की बसंत पंचायत के बनौली गांव निवासी हरेंद्र राय के पुत्र सन्नी कुमार (25) के रूप में हुई है।

उसकी मां रेखा देवी औराई स्थित मध्य विद्यालय उर्दू में शिक्षिका हैं। युवक अपनी मां के साथ औराई चौक स्थित किराये के मकान में रहता है।

तीन बाइक से पहुंचे छह बदमाश

सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह शाम को बगीचे में टहलने गया था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसके अनुसार तीन बाइक पर सवार छह बदमाश वहां पहुंचे थे।

एक हमलावर की पहचान

सन्नी ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाले एक बदमाश को वह पहचानता है। उसके अनुसार आरोपित औराई थाना क्षेत्र के सिमटोका गांव का रहने वाला है। युवक ने आरोप लगाया कि एक बदमाश उसे जेल से लगातार धमकी दे रहा था।

पुरानी रंजिश पर जांच

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दूध सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार