Move to Jagran APP

दो वर्षो में बाढ़ मुक्त होगा औराई विस क्षेत्र : मंत्री

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने रामजेवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औराई व खंगुरा हाई स्कूल कटरा में मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 02:47 AM (IST)
दो वर्षो में बाढ़ मुक्त होगा औराई विस क्षेत्र : मंत्री
दो वर्षो में बाढ़ मुक्त होगा औराई विस क्षेत्र : मंत्री

मुजफ्फरपुर : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने रामजेवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औराई व खंगुरा हाई स्कूल कटरा में मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। वहीं, औराई व कटरा में अतिथिशाला का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सíकट हाउस किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, सरकार की संस्था है। जनता, पदाधिकारी एवं यहा आने वाले आगंतुकों के लिए है। कहा कि मेरा पहला संकल्प औराई थाने को माडल बनाने का था जो पूरा हुआ। कहा कि तीन महीने के अंदर विशनपुर में नया पावर सबस्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा जिससे क्षेत्र की बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी। यजुआर में भी नया पावर सबस्टेशन बनेगा। मनुषमारा का पानी बंद करने के लिए लखनदेई के 12 किमी दोनों तटबंध के जीर्णोद्धार के लिए 44 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिलने के एक साल के अंदर यह काम होगा। अगले साल बागमती परियोजना बाध बेनीबाद तक सट जाएगा। इससे दो वर्षो में औराई विस क्षेत्र बाढ़ से मुक्त हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि भाजपा सेवा में विश्वास करती है, मेवा खाने में नहीं। इसका मूल मंत्र सबका विकास, सबका साथ हमेशा ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने कोरोना काल में जनहित में किए गए कार्यो पर चर्चा की तथा इस दौरान मुफ्त राशन और टीकाकरण कार्यक्रम की सराहना की। पंचायत चुनाव में स्वच्छ छवि के लोगों को मत देने की अपील की। औराई में अध्यक्षता जदयू नेता शशिभूषण प्रसाद शाही एवं संचालन उत्तरी मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार ने किया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अनमोल ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, उमेश यादव, रौशन शर्मा, सुभाष शर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय किंकर, नरेंद्र नाथ झा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजीत सहनी आदि मौजूद रहे। कटरा की बैठक में शिशिर झा, नंदकिशोर राय, आशीष राम, रतिकांत चौधरी, नूनू चौधरी, अशोक साह, मुरारी चौरसिया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.