Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण के बेतिया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का प्रयास

घटना के बारे में पीड़िता की मां ने बताया कि घर में शौचालय नहीं होने की वजह से लड़की सरेह में शौच करने गई थी। वहां उसके साथ दुराचार की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 10:31 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 10:31 AM (IST)
पश्चिम चंपारण के बेतिया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का प्रयास
पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रतीकात्मक फोटो

बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह 14 वर्षीय किशोरी से गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता सुबह करीब चार बजे घर से शौच करने सरेह में निकली थी। इसी दौरान उसके गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। किशोरी को मरा जान दोनों युवक फरार हो गए हैं। सरेह में अर्धनग्न और मरणासन्न स्थिति में पड़ी लड़की को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

loksabha election banner

सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए पीड़िता को जीएमसीएच में भर्ती करा दी है। जहां उसका इलाज हो रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है। हाथ से इशारा कर अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रही है। पुलिस अभी आरोपियों के नाम का पर्दाफाश नहीं कर रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि घर में शौचालय नहीं होने की वजह से लड़की सरेह में शौच करने गई थी। बाद में उसके साथ दुष्कर्म होने की सूचना मिली।

इस बावत मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लड़की का इलाज कराया जा रहा है। स्वजन लड़की के साथ दुष्कर्म होने की बात बताए हैं। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.