सीतामढ़ी में पूर्व प्रमुख व उसके भाई पर जानलेवा हमला, काली पूजा कर लौटते समय हुई घटना
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय सिंह को गिरफ्तार.कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 02:02 PM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत मेजरगंज प्रखंड प्रमुख आशा सिंह के पुत्र और पूर्व प्रमुख राकेश सिंह और उनके भाई ब्रजेश सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया। यह हमला उस समय किया गया जब दोनों काली पूजा कर लौट रहे थे। पहले से ही घात लगाए कुख्यात अजय सिंह और चार अन्य ने खुखरी से हमला कर दिया। इस मामले में सत्येंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें अजय सिंह और चार अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय सिंह को गिरफ्तार.कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है। यह हमला क्यों हुआ और इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमले में जख्मी लोगों का इलाज कराया जा रहा है।
इस घटना से पूर्व भी अजय सिंह और पूर्व प्रमुख के बीच मारपीट की बारदात हुई है। अजय सिंह पर एक दर्जन से अधिक हत्या, अपहरण और रंगदारी मांगने सहित कई मामले जिले के कई थानों में दर्ज है। इस घटना के बारे में मेजरगंज प्रख्ंड प्रमख आशा सिंह ने कहा कि जेल से लौटने के बाद ही अजय द्वारा कई बार जानलेवा हमला किया जा चुका है। इस बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना भी दी गई थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें