विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर में मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु निर्मित मूर्ति चोरी, सौ साल से अधिक पुराना है मंदिर

By Murari KumarEdited By:
Published: Sat, 26 Sep 2020 08:18 PM (IST)

Ashtadhatu made idol of Radha Krishna stolen मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढा गांव स्थित राधा- कृष्ण मंदिर से हुई चोरी। ...और पढ़ें

मोतीपुर में स्थित राधा - कृष्ण मंदिर
मोतीपुर में स्थित राधा - कृष्ण मंदिर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मोतीपुर थाना क्षेत्र के साढा गांव स्थित राधा- कृष्ण मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने राधा और कृष्ण की अष्टधातु निर्मित मूर्ति की चोरी कर ली। मूर्ति की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची मोतीपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। मौके से पुलिस ने लोहे की खंती, गमछा, हैंड ग्लब्स सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने श्वान दस्ता मंगाकर भी चोरी का सुराग पाने का प्रयास किया, लेकिन श्वान मंदिर परिसर से चलकर साढा मेला परिसर स्थित पोखर के समीप जाकर रुक गया।

यह हुई घटना

 घटना के बाबत मंदिर के केयरटेकर शशि शेखर शाही ने बताया कि सुबह- शाम पुजारी मंदिर में पूजा- पाठ करने के बाद चाबी उनके घर रख जाते हैं। शुक्रवार की रात भी पूजा के बाद मंदिर की चाबी घर पर थी। शनिवार की अलसुबह गांव की ही एक महिला पूजा- अर्चना करने मंदिर पहुंची तो मंदिर का ताला खुला देखा।  मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की मूर्ति गायब थी। उसने इसकी जानकारी उन्हेंं दी जिसके बाद वे मंदिर पहुंचे। यथा स्थिति देखने के बाद उन्होंने मोतीपुर पुलिस को सूचना दी।

सौ साल से अधिक पुराना है मंदिर

 जानकारी हो कि उक्त मंदिर का निर्माण शशि शेखर शाही के पूर्वजों ने 1901 ई में कराया था। 1934 में आए भूकंप के दौरान मंदिर का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो गया था जिसे पुन: ठीक कर लिया गया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मंदिर से राधा- कृष्ण की मूॢत चोरी की घटना में पुुुलिस कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दो दिन पूर्व चोरों ने मोतीपुर बाजार के जवाहर चौक के पास एक मोबाइल दुकान से तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इसकी गुत्थी सुलझी भी नहीं कि चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।