Move to Jagran APP

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का आरोपित गिरपतार

अहियापुर थाना के जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के निकट नगर थाना के बालूघाट निवासी प्रॉपर्टी डीलर शिवेंद्र झा को गोली मारने व फायरिग के आरोपित बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सहबाजपुर गांव का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 02:14 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:14 AM (IST)
प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का आरोपित गिरपतार

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना के जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के निकट नगर थाना के बालूघाट निवासी प्रॉपर्टी डीलर शिवेंद्र झा को गोली मारने व फायरिग के आरोपित बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सहबाजपुर गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी सिकंदरपुर ओपी के निकट से हुई है। गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ वह वहां से गुजर रहा था। उसी समय शिवेंद्र भी वहां आ पहुंचा। उसकी नजर बबलू पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगा। ओपी में मौजूद पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। सिकंदरपुर ओपी के दारोगा रामानुज सिंह ने बताया कि उसे अहियापुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

loksabha election banner

यह हुई थी घटना : 22 मार्च की शाम जमीन संबंधी विवाद को लेकर रंगदारी मांगने को लेकर शहर से सटे अहियापुर के जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के निकट जमकर फायरिग की घटना घटी। आरोपितों की चलाई गोली से शिवेंद्र घायल हो गया था।

गोदाम का ताला काट 216 डिब्बा सरसों तेल की चोरी : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र चांदनी चौक के निकट एक गोदाम का ताला काटकर चोरों ने 216 डिब्बा सरसों तेल चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसी कैमरे की फुटेज में में कैद हो गई। जदयू नेता गोदाम मालिक सत्यनारायण प्रसाद ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की शाम सात बजे 210 डिब्बा सरसों तेल पिकअप से गोदाम पर पहुंचाया गया था। वहां पहले से 80 डिब्बा सरसों तेल का स्टॉक था। गोदाम की सुरक्षा के लिए तीन ताला लगा हुआ था। चोरों ने तीनों ताला को काट दिया। चार चक्का वाहन पर 216 चोरों ने देर रात गोदाम के शटर पर लगे तीन ताला को काटकर घटना को अंजाम दिया. गोदाम में रखे 216 डिब्बा सरसों तेल को चार पहिया वाहन पर लादकर ले गया। अगले दिन सुबह में उन्हें घटना की जानकारी मिली। चोरों ने काटा हुआ ताला गेट के पास फेंक दिया था। गोदाम के समीप चार पहिया वाहन के चक्का का निशान भी मिला है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.