Move to Jagran APP

Year Ender 2019: खेल के मैदान में अंजनी कुमार ओझा और मरियम फातिमा के नाम रहा साल Muzaffarpur News

हॉकी में मुजफ्फरपुर के खिलाडिय़ों ने देश व राज्य में परचम लहराए। खिलाडिय़ों में भरी सफलता की उड़ान मेजबानी में भी आगे रहा जिला। बड़े सांस्कृतिक आयोजनों का मोहताज रहा शहर।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 09:43 AM (IST)
Year Ender 2019: खेल के मैदान में अंजनी कुमार ओझा और मरियम फातिमा के नाम रहा साल Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वर्ष 2019 में मुजफ्फरपुर खेल के मैदान में आगे रहा लेकिन कला-संस्कृति के क्षेत्र कुछ खास नहीं कर सका। साल गोला फेंक एथलीट अंजनी कुमार ओझा एवं शतरंज खिलाड़ी मरियम फामिमा के नाम रहा। लेकिन इस साल अखिल भारतीय चतुर्भुज कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होने से फुटबॉल के दर्शकों को निराशा हुई। अंजनी कुमार ओझा ने मलेशिया में आयोजित एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं मरियम फातिमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में शिरकत करने वाली जिले की पहली खिलाड़ी बनीं। मरियम ने मुम्बई में में आयोजित वल्र्ड कैडेट यूथ चेस चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। 

loksabha election banner

रग्बी वल्र्ड कप देखने जापान गई गुडि़या

रग्बी वल्र्ड कप देखने के लिए जिले की बेटी गुडिय़ा कुमारी को जापान जाने का मौका मिला। रग्बी इंडिया ने मैच देखने के लिए देश भर से आठ खिलाडिय़ों का चयन किया था जिसमें कुढऩी प्रखंड के तुर्की बरकुआ गांव के मजदूर  की बेटी गुडिय़ा भी शामिल थी। वहीं, जिले के हॉकी खिलाडिय़ों ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। राज्य मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में मुखजी सेमिनरी स्कूल की टीम ने अपना खिताब बरकरार रखा।

  स्कूल को दिल्ली में आयोजित नेहरू कप हॉकी खेलने का मौका मिला। इसके अलावा जिले की हॉकी टीम ने राज्य अंडर 14, 17 एवं 19 प्रतियोगिता में चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। राज्य विद्यालय एथलेटिक्स में जिला टीम उपविजेता रही। राज्य विद्यालय बैडमिंटन के अंडर-14 आयु वर्ग में तनवीर अहमद चैंपियन बने। जिले की अंडर-17 विद्यायल टीम राज्य चैंपियन बनी। तारा देवी मोमोयिल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड को पराजित कर जिले के खिलाडिय़ों से सजी बिहार टीम चैंपियन बनी। 

 जिले की रग्बी फुटबॉल टीम ने राज्य प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल की। राज्य कुश्ती में जिले को चार पदक हासिल हुए। जिले के वुशु खिलाडिय़ों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। जिले की वुशू टीम राज्य चैंपियन बनी।  

 खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित राज्य बालक एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता की जिले ने सफल मेजबानी की। इसके अलावा इस साल राज्य वुशु, कराटे, सीनियर शतरंज, हॉकी समेत कई प्रतियोगिता का जिले में आयेाजन हुआ। इस साल पहली बार जिला महिला क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ। इसके अलावा राज्य रेफरी फिटनेस एवं राष्ट्रीय स्पेशल ओलंपिक प्रशिक्षण शिविर का यहां आयोजन किया गया। 

 बीआरए बिहार विश्वविद्यालय इस साल भी अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के आयेाजन एवं अंतर विवि खेल प्रतियोगिताओं में विवि टीम की भागीदारी करने में बेहतर नहीं कर सका। स्कूल एवं कॉलेजों में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता भी उत्साहजनक नहीं रही। खेलकूद की आधारभूत संरचना के नाम पर जिले कें इस साल कुछ खास नहीं हुआ। खिलाडिय़ों ने अपने बलबूते उपलब्धियां हासिल कीं लेकिन विभिन्न संघों में कुर्सी को लेकर हुआ विवाद भी हुआ। मुख्य रूप से क्रिकेट, शतरंज, खो-खो शामिल रहें।  जिले में एक साथ तीन-तीन संघों के बीच असली एवं नकली की लड़ाई चलती रही। 

 इस साल भी पूरा नहीं हुआ सिटी पार्क का निर्माण  

इस साल भी शहरवासियों को मनोरंजन के लिए पार्क की सुविधा नहीं मल पाई । सिकंदरपुर मन के विकास की योजना बनती रही लेकिन जमीन पर इस बार भी नहीं उतरी। मनोरंजन के अन्य साधनों, मसलन सिनेमा घरों की बात करें तो दो चार को छोड़ शेष सिनेमा घर हांफते नजर आए। बीते वर्ष नई पीढ़ी का सिनेमा, केवल टीवी एवं जिम के प्रति झुकाव नजर आया। शहर के एकमात्र पार्क जुब्बा सहनी पार्क ही शहरवासियों के लिए परिवार के साथ फुर्सत का क्षण बिताने का स्थान रहा। वहींं सिटी पार्क का निर्माण कार्य इस साल भी पूरा नहीं हो सका।  शहर के एकमात्र पंडित नेहरू स्टेडियम के विकास को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई। शहर में पेक्षागृह के निर्माण एवं ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार का काम नहीं हुआ। 

उम्मीदें 

- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में खेल के आधारभूत संरचना का होगा विकास 

- शहर में स्पोट्र्स होस्टल एवं खेल भवन का होगा निर्माण 

- चार करोड़ रूपये से होगा जुब्बा सहनी पार्क का जीर्णोद्वार 

- इंदिरा पार्क एवं खबरा चिल्ड्रेंस पार्क का नए सिरे से होगा विकास 

- शहर में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान का होगा विकास 

- सिकंदरपुर में होगा पेक्षागृह का निर्माण 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.