इनके जज्बे को सलाम: दरभंगा में बाढ़ के पानी के बीच आंगनबाड़ी सेविकाओं ने फहराया तिरंगा
Independance day 2020 दरभंगा के बिरौल के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर कमर से उपर तक बह रहे पानी में उतर कर सेविकाओं ने झंडोत्तोलन किया।
By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 07:56 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 07:56 AM (IST)
दरभंगा, जेएनएन। एक तरफ कोरोना (Coronavirus) महामारी और दूसरी ओर बिहार में बाढ़ (Flood) की विभीषिका। फिर भी आजादी के दीवानों का स्वतंत्रता दिवस (Independance day) को लेकर ऐसा उत्साह की कमर से उपर बह रहे पानी में उतर कर किया झंडोत्तोलन (Flag Raising)। देश के सभी हिस्सों में शनिवार को शान से तिरंगा लहराता रहा। इन सबके बीच बाढ़ प्रभावित दरभंगा (Darbhanga) जिले के बिरौल अनुमंडल मुख्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) पर सीने तक बह रहे पानी में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बाढ़ के पानी में प्रवेश कर तिरंगा फहराया। परिस्थिति में भी देश के प्रति इनका जज्बा देखते ही बनता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें