बिहार का जलवा ब्रिटेन में, अपनी विरासत और पर्यटन की ताकत से दुनिया को किया आकर्षित
बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने यूनाइटेड किंगडम में पर्यटन रोड शो में भाग लिया। इसका उद्देश्य बिहार ...और पढ़ें

यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर एवं लंदन में आयोजित पर्यटन रोड शो में भाग लेते पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता। स्वयं
HighLights
मंत्री केदार गुप्ता ने यूके में पर्यटन रोड शो किया।
बिहार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने का लक्ष्य।
विदेशी पर्यटकों और निवेश को आकर्षित करने पर जोर।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने और राज्य में विदेशी पर्यटकों एवं निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के माननीय पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर एवं लंदन में आयोजित पर्यटन रोड शो में सहभागिता की।
पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, टूर आपरेटरों एवं विभिन्न हितधारकों के साथ बिहार में पर्यटन विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निवेश की संभावनाओं तथा पर्यटन स्थलों के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा हुई।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध और महावीर की पावन धरती होने के साथ-साथ विश्व की प्राचीनतम ज्ञान एवं सांस्कृतिक परंपराओं का केंद्र रहा है।
बोधगया, राजगीर, नालंदा, वैशाली और पावापुरी जैसे ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल विश्वभर के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रखते हैं।
बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य की समृद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना, पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
ब्रिटेन में आयोजित इन पर्यटन रोड शो के माध्यम से बिहार की बौद्ध सर्किट, धार्मिक पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक परंपराओं एवं उभरते पर्यटन स्थलों की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।
पर्यटन मंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन के प्रमुख गंतव्यों में स्थापित करना है। बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय पहल से बिहार पर्यटन के वैश्विक प्रचार-प्रसार, विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने तथा पर्यटन क्षेत्र में नए निवेश एवं सहयोग के अवसर विकसित होने की संभावनाओं को बल मिलेगा।
यह भी पढ़ें- बिहार की बेटी ने लिखी सफलता की नई कहानी, फ्रांस की कंपनी में मिला बड़ा मुकाम