Move to Jagran APP

मुखिया पति हत्याकांड में सात माह बाद एक आरोपित गिरफ्तार, गोलियों से कर दिया था छलनी Muzaffarpur News

16 जुलाई को मुखिया पति गोलियों से कर दिया था छलनी। नामजद आरोपित को पुलिस ने रामदयालु से दबोचा। पूछताछ कर भेजा जेल अन्य दो अब तक फरार संपत्ति हो चुकी है कुर्क।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 11:20 PM (IST)
मुखिया पति हत्याकांड में सात माह बाद एक आरोपित गिरफ्तार, गोलियों से कर दिया था छलनी Muzaffarpur News
मुखिया पति हत्याकांड में सात माह बाद एक आरोपित गिरफ्तार, गोलियों से कर दिया था छलनी Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। तुर्की ओपी के सुमेरा के मुखिया पति मो. अलीशान हत्याकांड में सात माह बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपित प्रेम साह को गिरफ्तार कर लिया। उसे रामदयालु से गुरुवार रात दबोचा गया। आरोपित भी सुमेरा का रहने वाला है। पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि मुखिया पति हत्याकांड में प्रेम के अलावा अमर साह और राजा भी नामजद आरोपित बनाए गए थे।

loksabha election banner

 सभी उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस इन तीनों को तलाश कर रही थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि प्रेम साह रामदयालु इलाके में है। उन्होंने दलबल के साथ छापेमारी कर उसे दबोच लिया। अब तक अन्य दो आरोपित फरार हैं। इन तीनों की संपत्ति तक पुलिस ने दो माह पूर्व कुर्क कर ली थी। लेकिन, किसी ने आत्मसमर्पण नहीं किया था। घटना के बाद से ये इलाके से फरार थे। स्वजनों पर भी दबिश बनाया गया। पर कोई फायदा नहीं हुआ था। 

साजिशकर्ता के रूप में एक विधायक का आया था नाम

इस घटना में इन तीनों नामजद के अलावा अन्य अज्ञात समेत एक विधायक का नाम भी सामने आया था। उनकी संलिप्तता पर पुलिस अभी जांच कर रही है। प्रेम से पूछताछ में पुलिस को नामजद और अज्ञात आरोपितों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर टीम ने आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गोलियों से कर दिया था छलनी

गत साल 16 जुलाई की सुबह अलीशान अपनी बाइक से गोबरसही स्थित फल गोदाम व गद्दी पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। अपराधियों ने उन्हें 12 गोली मारी थी। 10 गोली शरीर के आरपार हो गई थी। वहीं दो गोली फंस गई थी। इस दौरान अपराधी करीब 40 राउंड फायङ्क्षरग करते हुए भाग निकले थे। बाइक पर पीछे अलीशान के भाई मो. जॉनी भी थे। उनपर भी फायङ्क्षरग की गई थी। लेकिन, वे बाल-बाल बच गए थे। उनके बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मृतक की पत्नी वर्तमान मुखिया हैं। अलीशान भी पहले मुखिया रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.