Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता West Champaran News

सभी बूथों पर पहुंचेंगे जदयू के सदस्यता प्रभारी। 05 जुलाई तक हर हाल में जमा कर दिया जाएगा सदस्यता रसीद। सदस्यता सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति भी ली जाएगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 09:45 AM (IST)
सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता West Champaran News
सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता West Champaran News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। जिले के बगहा नगर के रतनमाला स्थित पुस्तकालय भवन में बगहा जिला जदयू की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा ने एवं संचालन जिला महासचिव राकेश सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यालय संगठन प्रभारी मृत्युंजय कुमार ङ्क्षसह शामिल हुए जबकि विशिष्ट उपस्थिति पूर्व विधायक प्रदीप सिंह रहे। अभियान के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मुख्यालय प्रभारी द्वारा सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में थोक सदस्यता रसीद किसी को नहीं मिलनी चाहिए।

loksabha election banner

   कोई भी व्यक्ति चाहे वो संगठन में किसी भी बड़े पद पर क्यों न हो वो पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से ही सदस्यता ग्रहण करेगा। 22 जून को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। पांच जुलाई तक हर हाल में सदस्यता रसीद जिले में जमा कर देनी है। 19 जुलाई को सदस्यता सूची का जिले में प्रकाशन कर दावा आपत्ति भी ली जाएगी। समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्ष श्री बैठा ने बताया गया कि लोकसभा चुनाव में सबकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जिला कमेटी द्वारा किसी-किसी प्रखंड या पंचायतों में संयोजक भी मनोनीत किये गए हैं।

   जिला पर्यवेक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि सभी साथी मिलजुल कर इस अभियान को सफल बनायें। संगठन मजबूत बनाने के लिए बिना किसी भेदभाव के सदस्यता चलाना जरूरी है। जिला समन्वयक राकेश ङ्क्षसह ने बताया कि पूरे जिले में पंचायत अध्यक्षों या संयोजकों के पास सदस्यता रसीद उपलब्ध करा दी गयी है। सभी साथी अपने पंचायत में उनसे संपर्क कर सदस्य बन सकते हैं। 25 प्राथमिक सदस्य बनाने पर कोई भी व्यक्ति पार्टी का क्रियाशील सदस्य बन जाएगा।

   बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव भीष्म सहनी ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को निश्चित प्राप्त कर लिया जाएगा। इनके अलावा रतन पटेल, बबुआजी ङ्क्षसह, जयेन्द्र कुमार ङ्क्षसह, पशुपतिनाथ गुप्ता, कैलाश पटेल, दयाशंकर ङ्क्षसह, मो. राशिद, श्यामबिहारी गुप्ता, सूरज सहनी, इम्तेयाज अहमद, शिवरानी देवी, मो. गयासुद्दीन, प्रेमशीला गुप्ता, विनोद कुशवाहा, सुबोध कुमार, लालबाबू पटेल, सुरेंद्र बैठा, उमाशंकर पटेल, जुगनू आलम आदि नेतागण भी बैठक में शामिल हुए। अंत में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.