सीतामढ़ी में युवक की हत्या के बाद शव के साथ प्रदर्शन, आरोपित के घर पर हमला
ग्रामीणों ने बेलसंड-परसौनी पथ को भोरहा के पास किया जाम, शव के साथ किया प्रदर्शन, नाराज लोगों ने आरोपित की टेंपो और बाइक फूंकी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 11:53 AM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन) । सीतामढ़ी बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में बुधवार की रात चाकू मार कर भोरहा निवासी चतुर्भूज सिंह के पुत्र राकेश सिंह की हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब राकेश अपने घर लौट रहा था। घटना के विरोध में ग्रामीणों व परिजनों ने गुरुवार की सुबह बेलसंड-परसौनी पथ को जाम कर शव के साथ प्रदर्शन किया। जमकर बवाल काटा।
नाराज लोगों ने भोरहा गांव स्थित आरोपित मोनू सिंह के घर पर हमला बोल उसकी टेंपों और बाइक फूंक दी। परिजन के अनुसार पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही मोनू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया है कि राकेश रात में अपने घर लौट रहा था। इसी बीच घात लगाए मोनू ने हमला कर दिया। उसके सीने में चाकू घोंप दिया। उसे इलाज के लिए बेलसंड पीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें